फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Teacher husband strangled his wife to death

Kanpur: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला- साहब! मैंने गला दबाकर मार डाला

Mon, 25 Mar 2024 04:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Mar 2024 04:24 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Teacher husband strangled his wife to death
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर में शिवराजपुर कस्बे के जवाहर नगर में रविवार देर रात घर में दंपती के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पति ने खुद शिवराजपुर थाने पहुंचकर जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेने के बाद मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बर्राजपुर कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी रामनाथ दीक्षित के मकान में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक कादिर व पत्नी फरजाना (35) के साथ किराए पर रहते हैं। रविवार की रात लगभग 11 बजे कादिर ने थाने आकर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इतना कहते ही कादिर गश खाकर गिर पड़ा। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां फरजाना का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन


मौके पर मिले अभिलेखों में पाया गया कि कादिर मूल रूप से मुस्करा जिला हरदोई का रहने वाले हैं, जबकि फरजाना का मायका गुरुदासपुर पंजाब में हैं। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि खाना बनाने के दौरान दंपती में कहासुनी सुनी हुई, लेकिन देर रात हो जाने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के मुताबिक फोरेंसकि टीम के आने पर ही शव मौके से हटाया जाएगा, घटना के बाद आरोपी पति कादिर की मानसिक हालत बिगड़ने से वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। हत्या क्यों और कैसे की गई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दंपती के कोई संतान अभी नहीं है। लगभग एक वर्ष से दोनों यहां किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं। उधर, हत्या की सूचना मिलने पर बिल्हौर के सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार ने फोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed