फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Taziya processions bid farewell amidst teary eyes Muharram concluded peacefully and harmoniously

Kanpur: नम आंखों से विदा हुए ताजिये, शांति और सौहार्द्र के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Sat, 27 Jun 2026 10:40 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 27 Jun 2026 10:40 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में मुहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। जामा मस्जिद से निकले ताजियों के जुलूस को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन के कड़े इंतजाम रहे।

विज्ञापन
Kanpur Taziya processions bid farewell amidst teary eyes Muharram concluded peacefully and harmoniously
मुहर्रम के जुलूस में दिखा धर्म और सौहार्द्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में मुहर्रम का पर्व शांति व सौहार्द्र के साथ मनाया गया। राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद से अलम व ताजियों का जुलूस निकाला गया। मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस कर्बल पहुंचा। वहां नम आंखों से ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जाम न लगे, इसके लिए मरहला चौराहे से यातायात डायवर्ट किया गया था। राजधानी मार्ग के एक ही लेन से हल्के वाहनों को निकाला गया।

विज्ञापन

मोहम्मद इमाम हुसैन के नवासे की शहादत में मनाया जाने वाले मुहर्रम पर्व पर मुस्लिम इलाकों से जुलूस निकाले गए। अहमद नगर, रहमत नगर, मनोहर नगर, अली नगर, मदनीनगर, चंपापुरवा व मनोहर नगर समेत कई मोहल्लों से दोपहर दो बजे के बाद से ताजियों का जुलूस निकलना शुरू हुआ। सभी मोहल्लों से आए ताजियों को राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद में रखा गया।

विज्ञापन





नम आंखों से ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया
वहां से जुलूस राजधानी मार्ग होकर अंबिकापुरम मोड़ होते हुए शाम को कर्बला पहुंचा। कर्बला में नम आंखों से ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जाम भी लगता रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मरहला चौराहे से दोपहर दो बजे से डायवर्जन कर दिया गया था। शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को गंगा बैराज और जाजमऊ हाईवे की ओर डायवर्ट किया गया।

जुलूस के दौरान करतबबाजों ने करतब भी दिखाए
उधर, राजधानी मार्ग स्थित पोस्ट ऑफिस के पास मुहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ करतबबाजों ने करतब भी दिखाए, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान सिर से ट्यूबलाइट फोड़ने के अलावा मिट्टी तेल को मुंह में भरकर आग का गोला फेंक रहे युवकों को देखकर लोग आश्चर्यचकित थे। जुलूस के दौरान एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी विनी सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आनंद कुमार नायक, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed