Kanpur: जनवरी-फरवरी में 24 दिन बंद रहेंगी टेनरियां, माघ मेला स्नान को लेकर शासन ने जारी किया आदेश
माघ मेले के लिए कानपुर की टेनरियों को बंद करने का शासन ने आदेश जारी किया है। 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन होने वाले पहले स्नान से पहले 3 जनवरी से टेनरियां बंद की जाएंगी। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान तक कुल 24 दिन टेनरियों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में जनवरी-फरवरी में होने वाले माघ मेले के लिए शहर में स्थित टेनरियों की बंदी के आदेश शासन ने जारी किए हैं। सिंचाई विभाग के अनुसार, सामान्य प्रवाह की स्थिति में कानपुर का पानी तीन दिन में प्रयागराज पहुंचता है। ऐसे में प्रयागराज में जिस दिन स्नान होगा, उससे तीन दिन पहले से टेनरियां और रंगीन उत्प्रवाह करने वाले सभी तरह के उद्योग बंद किए जाएंगे।
6 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन होने वाले पहले स्नान से पहले 3 जनवरी से टेनरियां बंद की जाएंगी। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान तक कुल 24 दिन टेनरियों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। पौष पूर्णिमा के साथ ही मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के स्नान के लिए भी तीन दिन से पहले टेनरियों का संचालन बंद रहेगा। मकर संक्रांति अगर 15 जनवरी को पड़ी तो टेनरियां 11 से 15 तक बंद रहेंगी। यह व्यवस्था उन्नाव, कानपुर देहात और हरदोई के उद्योगों के लिए भी लागू रहेगी।
कब से कब तक रहेगी बंदी
पौष पूर्णिमा 3 से 6 जनवरी
मकर संक्रांति 11 से 14 या 15 जनवरी
मौनी अमावस्या 18 से 21 जनवरी
वसंत पंचमी 23 से 26 जनवरी
माघी पूर्णिमा 2 से 5 फरवरी
महाशिवरात्रि 15 से 18 फरवरी