फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suicide: Auto driver commits suicide

Kanpur: 22 हजार का ऑनलाइन चालान, ऑटो चालक ने फंदा लगा दी जान, कई दिनों से मानसिक तनाव में था

Mon, 12 Sep 2022 11:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Sep 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Suicide: Auto driver commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सरसौल में ऑटो के हुए ऑनलाइन चालान से तनाव में आए चालक सुनील गुप्ता (32) ने शनिवार रात नर्वल स्थित घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। तड़के उसकी पत्नी ने फंदे पर शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों का दावा है कि ढाई महीने के भीतर ऑटो के 22 हजार 500 रुपये के चालान हो गए। इससे सुनील मानसिक तनाव में था। इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। नर्वल कस्बा निवासी सुनील गुप्ता ने कुछ समय पहले एक सेकेंड हैंड ऑटो खरीदा था। इससे अपना परिवार चला रहे थे।
विज्ञापन


परिवार में उनकी पत्नी संगीता व चार साल की बेटी है। पत्नी ने बताया कि इस बीच 21 जुलाई को ऑटो का 10 हजार ई-चालान हुआ। जब सुनील के मोबाइल पर मैसेज आया तब जानकारी हुई। तब से वह काफी परेशान थे। संगीता के मुताबिक सुनील दस हजार रुपये जोड़कर चालान खत्म कराने के प्रयास में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच 4 सितंबर को एक और चालान 12 हजार 500 रुपये का हो गया। जब इस चालान का मैसेज आया तो सुनील बेहद निराश हो गए। तब से ही वह मानसिक तनाव में रहते थे। संगीता का कहना है कि इसी वजह से सुनील ने खुदकुशी की। 
दिन में किया था प्रयास, पड़ोसी ने बचाया था 
परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर को बरामदे में चादर के फंदे से लटककर सुनील जान देने का प्रयास कर रहे थे। तभी एक पड़ोसी ने उनको देख लिया था। उसने वहां पहुंचकर सुनील को समझाया था। परिजनों को भी इसकी जानकारी दी थी। संगीता ने बताया कि देर रात में जब वह व उनकी बेटी सो गई थी तब सुनील ने खुदकुशी कर ली।

मामूली थी कमाई, निर्भर था परिवार
सुनील के माता-पिता नहीं हैं। सुनील ने बेटी को गोद लिया था। संगीता ने बताया कि सुनील की बहुत मामूली कमाई थी, जिससे परिवार का खर्च चलता था। इसलिए चालान का जुर्माना नहीं भर पा रहे थे। अब तो दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो जाएगा।

परिजनों का दावा है कि सुनील ने चालान होने की वजह से खुदकुशी की है। इस तथ्य की जांच कराई जा रही है। जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर आत्महत्या करने की वजह क्या थी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए जाते हैं।- तेज स्वरूप सिंह, एसपी आउटर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed