{"_id":"6952b24cc6732cd5c8033615","slug":"kanpur-studio-owner-died-when-a-wall-collapsed-on-him-while-he-was-urinating-2025-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लघुशंका करते समय स्टूडियो संचालक पर गिरी दीवार, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लघुशंका करते समय स्टूडियो संचालक पर गिरी दीवार, मौत से मचा कोहराम
Mon, 29 Dec 2025 10:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
शुभम कन्नौजिया की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रावतपुर थानाक्षेत्र के मसवानपुर डी सराय में रविवार रात लघुशंका करते समय स्टूडियो संचालक पर खंडहर की दीवार भरभराकर गिर गई। परिजनों ने मलबे से निकालकर हैलट पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जगदीश कुमार कनौजिया का बेटा शुभम कनौजिया (27) घर में फोटो स्टूडियो चलाता था। परिवार में शुभम की मां सोमवती और तीन बहनें दीपिका, पूजा, अंजलि हैं। चचेरे भाई शिवा ने बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बजे शुभम घर के पास सड़क किनारे लघुशंका करने लगा। तभी अचानक खंडहर का लेंटर और दीवार गेट समेत उस पर भरभराकर गिर गया। शोर सुनकर घर वाले दौड़े और मलबे से निकालकर हैलट ले गए।
विज्ञापन
इन्हीं गेट और लिंटर के नीचे दबकर हुई शुभम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रावतपुर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रावतपुर इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि दीवार गिरने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से अधिक खून बहन से मौत की पुष्टि हुई है।