फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Student Suicide Case, Case of student's death in DG College, student commits suicide in dispute with cloth merchant

Kanpur Student Suicide Case: डीजी कॉलेज में छात्रा की मौत का मामला, कपड़ा कारोबारी से विवाद में छात्रा ने की खुदकुशी

Tue, 24 May 2022 08:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 May 2022 08:27 AM IST
सार

डीजी कॉलेज में छात्रा के खुदकुशी करने के मामले में बेकनगंज निवासी अदनान नाम के शख्स को पुलिस ने आरोपी बनाया है। आरोपी छात्रा का परिचित है। 8 मई की रात और 9 मई की सुबह अदनान की छात्रा से लंबी बात हुई थी। पुलिस को किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है, जिसके चलते छात्रा ने जान दे दी थी। 

विज्ञापन
Kanpur Student Suicide Case, Case of student's death in DG College, student commits suicide in dispute with cloth merchant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में डीजी कॉलेज की छात्रा अदीबा के खुदकुशी करने की बड़ी वजह रही है। उसका एक परिचित कपड़ा कारोबारी ही उसकी मौत का जिम्मेदार है। पुलिस की जांच में उसके खिलाफ मोबाइल नंबर की सीडीआर से पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। उसी आधार पर पुलिस उसे आरोपी बनाकर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। फिलहाल वह फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। 

विज्ञापन

मेस्टन रोड मछली टोला निवासी अदीबा डीजी कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। 9 मई की सुबह अदीबा ने कॉलेज की छत से कूदकर जान दे दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि बेकनगंज निवासी कपड़ा कारोबारी अदनान की अदीबा से बातचीत होती थी। वह उसका परिचित है। 
विज्ञापन

आठ मई की रात काफी देर तक दोनों ने फोन पर बातचीत की थी। 9 की सुबह भी दोनों की बात हुई। उसके बाद अदीबा ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक आशंका है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इससे अदीबा तनाव में थी। आखिर में त्रस्त होकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की देरी से फरार हो गया आरोपी
अदीबा ने कोई भी सुसाइड नोट नहीं लिखा था। न ही किसी से कोई बात शेयर की थी। इसलिए खुदकुशी करने की वजह नहीं पता चल सकी थी। पुलिस ने अदीबा के दोनों मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवा रही थी। सीडीआर आने में एक सप्ताह का वक्त लग गया। इस दौरान आरोपी अदनान फरार हो गया। हालांकि एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed