फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: student going to Khereshwar temple died in car collision

Kanpur: खेरेश्वर मंदिर जा रहे बाइक सवार छात्र की कार की टक्कर से मौत, चालक वाहन समेत फरार

Mon, 10 Jul 2023 07:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jul 2023 07:38 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में खेरेश्वर मंदिर जाते वक्त छात्र को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: student going to Khereshwar temple died in car collision
हर्ष कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनकी स्थित नारायणा कॉलेज से डीफार्मा कर रहे छात्र की सोमवार तड़के खेरेश्वर मंदिर जाते वक्त चौबेपुर में कार की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से वाहन समेत भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सड़क दुर्घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मूलरूप से कन्नौज के सतौरा के सीहपुर निवासी हर्ष कुमार (19) पनकी में अपने चाचा मुकेश के साथ फ्लैट में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मुकेश के अनुसार रात नौ बजे वो सोने चले गए। इस दौरान हर्ष का अपने कुछ दोस्तों के साथ शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर मंदिर जाने की तैयारी बन गई। वह बाइक लेकर निकल गया। तड़के करीब चार बजे जीटी रोड पर चौबेपुर कट के पास एक कार की सामने से टक्कर हो गई। बेल्ट न लगी होने से हेलमेट सिर से निकल गया। सड़क पर गिरने से सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई। हर्ष की मौत की खबर से मां गुड्डन व सिक्योरिटी गार्ड पिता शैलेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed