फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Speeding Thar SUV hits student on bike; student critically injured

Kanpur: तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Tue, 28 Jul 2026 07:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 28 Jul 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Speeding Thar SUV hits student on bike; student critically injured
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जा रहे बाइक सवार छात्र को एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मानें तो टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा। आसपास के लोगों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


कल्याणपुर के मिर्जापुर खड़ंजा निवासी सुमित कुमार पुत्र जगदीश कुमार स्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है l मंगलवार शाम को कल्याणपुर पुराना शिवली रोड स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए वह बाइक से जा रहा था। केसा चौराहा रोड पर पहुंचने पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की थार गाड़ी ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को पास ही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों की मानें तो गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुमित बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद थार चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ली है। फुटेज में थार कार की तेज रफ्तार और टक्कर साफ दिखाई दे रही है। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि घायल छात्र का उपचार जारी है और सीसीटीवी फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घायल छात्र के परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed