फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Speeding Innova hit auto rickshaw injured woman died during treatment police searching for the driver

कानपुर: तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को मारी थी टक्कर, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 17 Sep 2026 02:52 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 17 Sep 2026 02:52 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत कठेरुआ क्रॉसिंग के पास 14 सितंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की बुधवार देर रात हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार इनोवा चालक की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Speeding Innova hit auto rickshaw injured woman died during treatment police searching for the driver
बिधनू थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से घायल खुशनुमा (48) की बुधवार देर रात हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनके पति इशरार अहमद भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने खुशनुमा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेन पश्चिम पारा के करौली गांव निवासी इशरार पत्नी खुशनुमा के साथ 14 सितंबर को कल्याणपुर से ऑटो बुक कर घर लौट रहे थे। उनकी बेटी वहां मेडिकल की तैयारी कर रही है। कठेरुआ क्रॉसिंग के पास सामने से आई तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

कार चालक की तलाश में जुटी हैं टीमें
हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक कार लेकर भाग निकला। इस हादसे में ऑटो चालक कानपुर देहात निवासी राघवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि महिला की उपचार के दौरान मौत हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed