फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur SP workers staged a protest permission to gather at the Gandhi statue site was denied

Kanpur: सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा स्थल की नहीं मिली अनुमति, गेट पर ही दिया धरना, फोर्स तैनात

Tue, 21 Jul 2026 01:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 21 Jul 2026 01:10 PM IST
सार

Kanpur News: फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर धरने की अनुमति न मिल पाने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल बाग गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन
Kanpur SP workers staged a protest permission to gather at the Gandhi statue site was denied
फूल बाग पर सपाइयों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के फूल बाग में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपाइयों ने फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर धरना देने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण वे आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन

अनुमति न मिलने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने फूल बाग के मुख्य गेट पर ही बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Trending Videos





मौके पर भारी फोर्स तैनात
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सपाई जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed