फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: SP MLA Irfan and his brother who are absconding in the plot arson case, are still away from the police

Kanpur: विधायक इरफान सोलंकी का करीबी पुलिस के रडार पर, पूछताछ की तैयारी

Sun, 27 Nov 2022 07:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Nov 2022 07:52 PM IST
सार

जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में सात नवंबर की रात नजीर फातिमा के प्लॉट में आग लग गई थी। दूसरे दिन नजीर की तहरीर पर जाजमऊ पुलिस ने इरफान सोलंकी व रिजवान सोलंकी समेत अन्य अज्ञात पर आगजनी, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। तब से दोनों फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur: SP MLA Irfan and his brother who are absconding in the plot arson case, are still away from the police
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में प्लॉट में आगजनी के मामले में फरार चल रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने उन तक पहुंचने के लिए उनके करीबी फतेहपुर निवासी शख्स को रडार पर लिया है। सूत्रों के अनुसार उसने हाल ही में सपा विधायक के 25 बीघा जमीन का सौदा किया है।

विज्ञापन


पुलिस टीम आज या कल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में सात नवंबर की रात नजीर फातिमा के प्लॉट में आग लग गई थी। दूसरे दिन नजीर की तहरीर पर जाजमऊ पुलिस ने इरफान सोलंकी व रिजवान सोलंकी समेत अन्य अज्ञात पर आगजनी, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


तब से दोनों फरार चल रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इरफान और उनके भाई की फतेहपुर में भी जमीन है। जो वहां का रहने वाले हाजी अज्जन संभालता है। वहीं सिविल लाइन निवासी नियाजुल रुपये का काम देखता है। हाजी अज्जन ने हाल ही में इरफान की करीब 25 बीघा जमीन का सौदा किया है। शक है कि हाजी अज्जन विधायक और उनके भाई के संपर्क में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed