Kanpur: युवती से दुष्कर्म के आरोप में सपा का पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गिरफ्तार, दर्ज हैं हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे
यूपी के कानपुर में दुष्कर्म के आरोप में फंसे सपा के नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। सपा नेता के खिलाफ यह पहला मुकदमा नहीं है। इससे पहले हत्या समेत अन्य कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में दुष्कर्म के आरोप में फंसे समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रपाल यादव को गोविंदनगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। यादव के खिलाफ उनके कार्यालय में काम करने वाली युवती ने दुष्कर्म और मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रतनलालनगर में श्रीराम वाटिका इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में रहने वाले सपा नेता इंद्रपाल यादव का इलाके में ही ऑफिस है।
इंद्रपाल कानपुर देहात की उमरन से समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य और सरवनखेड़ा से ब्लॉक प्रमुख रह चुका है। कानपुर देहात की रहने वाली युवती ने सपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती का कहना था कि करीब 10 साल पहले स्नातक करने के साथ ही वह नेता की कंपनी में पार्ट टाइम नौकरी करती थी। इसी दौरान कानपुर में रहने के लिए वह कमरा तलाश रही थी। इंद्रपाल ने उसे अपनी ही बिल्डिंग में दो कमरों का फ्लैट रहने के लिए दे दिया। किराया तय होने के बाद उसने फ्लैट में रहना शुरू कर दिया।
युवती का आरोप है कि इसके 15 दिन बाद इंद्रपाल ने ऑफिस में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई साल तक यौन शोषण करता रहा। युवती ने बताया कुछ दिन पहले उसे ऑफिस में सफाई के दौरान अश्लील फोटो वाला मेमोरी कार्ड मिल गया। इसके बाद उसने ऑफिस जाना छोड़ दिया। इससे नाराज सपा नेता ने उसे पीटा और फ्लैट की बिजली भी काट दी। इसके बाद उसने शुक्रवार को गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर गोविंदनगर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
सपा नेता के खिलाफ यह पहला मुकदमा नहीं है। इससे पहले हत्या समेत अन्य कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। हत्या के मामले में वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि सपा सरकार में यादव का इतना रसूख था कि पीड़िता मामले में शिकायत तक नहीं कर सकी थी।