फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sowing of Kharif crop will start with monsoon rains Revenue Department has geared up

Kanpur: मानसूनी बारिश के साथ शुरू होगी खरीफ फसल की बुवाई, राजस्व विभाग ने कसी कमर…ये है पूरी तैयारी

Fri, 20 Jun 2025 04:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Jun 2025 04:05 PM IST
सार

Kanpur News: उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मानसूनी बारिश को देखते हुए राजस्व विभाग ने अपनी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। कटरी क्षेत्र में निरीक्षण किया जाएगा। नरवल तहसील क्षेत्र में बारिश में कहीं भी कोई हानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Kanpur Sowing of Kharif crop will start with monsoon rains Revenue Department has geared up
फसल की बुवाई करता किसान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सरसौल में गुरुवार को हुई पहली मानसूनी वर्षा से किसानों के चेहरे चहक उठे हैं, तो वहीं भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। गेहूं कटाई मड़ाई के बाद खरीफ की फसल बोने के लिए किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। गुरुवार को जैसे ही मानसून शहर पहुंचा और देर शाम से बारिश शुरू हुई किसानों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन

Kanpur Sowing of Kharif crop will start with monsoon rains Revenue Department has geared up
खेत में भरा पानी - फोटो : amar ujala

खेतों पर तो जल भराव अधिक हो गया है, लेकिन अब खरीफ की फसल बोने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समय से हुई बारिश ने किसानों को राहत पहुंचाई है। एक ओर जहां बारिश ने किसानों को राहत पहुंचाई, तो वही कई जगह जल भराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। प्रयागराज नेशनल हाईवे पर नालों की सफाई न होने की वजह से जगह-जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Sowing of Kharif crop will start with monsoon rains Revenue Department has geared up
नरवल में तेज बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : amar ujala

बारिश में कहीं भी कोई हानि नहीं हुई
कई घंटे लगातार हुई बारिश को देखते हुए राजस्व विभाग ने भी अपनी तैयारी को पूर्ण कर लिया है और क्षेत्र का जायजा लेने के लिए भी टीमों को लगाया गया है। उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मानसूनी बारिश को देखते हुए राजस्व विभाग ने अपनी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है, कटरी क्षेत्र में निरीक्षण किया जाएगा। नरवल तहसील क्षेत्र में बारिश में कहीं भी कोई हानि नहीं हुई है। सभी प्रकार की स्थितियों से निपटने के लिए राजस्व विभाग तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed