{"_id":"612322ca8ebc3e5fa07850aa","slug":"kanpur-son-fired-on-mother-for-not-giving-money-for-liquor-pressed-trigger-but-fire-gone-missed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां पर लगा दिया तमंचा, ट्रिगर भी दबाया, मिस हो गया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां पर लगा दिया तमंचा, ट्रिगर भी दबाया, मिस हो गया फायर
Mon, 23 Aug 2021 09:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
गनशॉट (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कल्याणपुर के हितकारी नगर नई बस्ती में एक शख्स ने शराब के पैसे न देने पर अपनी मां पर तमंचा तान दिया। पहले जान से मारने की धमकी दी और फिर ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। थाने की पुलिस ने टाल मटोल किया तो पीड़ित वृद्धा ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।
सीपी के आदेश पर पुलिस ने वृद्धा के बेटे पर हत्या के प्रयास और बहू पर मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया। हितकारी नगर निवासी 65 वर्षीय राजकिशोरी अपने इकलौते बेटे विमल दीक्षित व बहू कीर्ति के साथ रहती हैं। राजकिशोरी के मुताबिक विमल आए दिन शराब पीकर विवाद करता है।
आरोप है कि 18 अगस्त को विमल ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद विमल ने झगड़ा किया और राजकिशोरी के कनपटी पर असलहा लगा दिया। ट्रिगर दबाया लेकिन फायर नहीं हुआ। वह बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन
राजकिशोरी ने बताया कि उन्होंने बहू से मदद मांगी तो उसने भी उनके साथ मारपीट की। थाने की पुलिस ने सुनवाई नहीं की। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी फरार है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।