फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Six people took their own lives due to stress and conflict

Kanpur: तनाव और कलह में छह ने दी जान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Sat, 20 Sep 2025 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Sep 2025 07:56 PM IST
सार

कानपुर में तनाव और कलह के चलते छह लोगों ने मौत को गले लगा लिया। हनुमंत विहार, नजीराबाद, चकेरी, नरवल, महाराजपुर क्षेत्रों में घटनाएं हुईं।

विज्ञापन
Kanpur: Six people took their own lives due to stress and conflict
राहुल सैनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह के चलते छह लोगों ने आत्महत्या कर ली। एक युवती और महिला ने जहरीला पदार्थ खाया तो चार पुुरुषों ने फंदा लगाकर जान दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के केडीए कालोनी निवासी राहुल सैनी (27) राजमिस्त्री था। छोटे भाई अंकित सैनी ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी बेनाझाबर निवासी सपना से हुई थी। एक बेटा नित्यांश है। दो साल से भाभी सपना मायके में रह रही हैं। इससे भाई अवसाद में रह रहा था। शुक्रवार की देर रात राहुल खाना खाने के बाद प्रथम तल पर बने कमरे में चला गया और देर रात रस्सी से पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


इसी प्रकार चकेरी थानाक्षेत्र के रामपुरम श्यामनगर निवासी विजय वर्मा (38) ने शनिवार की सुबह बिजली के तार से टिन के एंगल में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में भाई ब्रजेश, मां सोमवती व एक बहन प्रीति है। बड़े भाई ब्रजेश ने बताया कि विजय मानसिक अस्वस्थ था।
विज्ञापन


इसी तरह चकेरी थानाक्षेत्र के कांशीराम कालोनी सेक्टर-टू निवासी अंकित सोनकर (28) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके जीजा रिंकू ने बताया कि अंकित की शादी कालोनी की रहने वाली शिवानी से हुई थी। वह छह माह से देहरादून में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम कर रही है। उनके चार साल का बेटा सक्षम है। अंकित के पिता की मौत हो चुकी है। वह मां सुमन के साथ रह रहा था। शनिवार की सुबह साला दीपक मिलने पहुंचा तो शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि शिवानी के जाने के बाद से अवसाद में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरवल थानाक्षेत्र के तुसहेरा गांव निवासी राज साहू की बेटी शालिनी (19) ने दो सितंबर को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हैलट में 19 सितंबर की देर रात उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार नजीराबाद थानाक्षेत्र के आरकेनगर चूना भटिया निवासी अमोद राठौर की पत्नी मंदाकिनी (30) ने 12 सितंबर को विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पताल में शुक्रवार देर रात माैत हो गई। स्टेशनरी सेल्समैन अमोद ने बताया कि पत्नी अक्सर कहासुनी होने पर आत्महत्या की धमकी देती थी। इससे पहले भी कई बार जान देने का प्रयास किया था।

 

Kanpur: Six people took their own lives due to stress and conflict
महाराजपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
पत्नी गई मायके, पिता से झगड़कर फंदा लगाया, रस्सी टूटी और फर्श पर गिरकर लगी चोट, माैत
महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर गांव में भोला सिंह (35) ने शुक्रवार की देररात टिनशेड के पाइप से रस्सी बांध फंदा लगाकर जान दे दी। पिता प्रहलाद सिंह ने बताया कि आठ साल पहले भोला का विवाह बांदा के जलालपुर की युवती से हुआ था। बेटे की शराब की लत के कारण वह छह माह बाद ही मायके चली गई थी तब से नहीं लौटी। प्रहलाद के अनुसार, शुक्रवार दोपहर नशे की हालत में बेटे ने उन्हें मारपीट कर घर से भगा दिया था। वह गांव के बाहर बगीचे में बैठे रहे। शनिवार सुबह सात बजे घर पहुंचे तो दरवाजे के पास खून पड़ा देखकर हैरान हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भोला का शव जमीन पर पड़ा था। चेहरे पर जख्म थे। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। उन्होंने बताया कि बेटे ने फांसी लगाई थी लेकिन रस्सी कमजोर होने के कारण टूट गई और वह नीचे मुंह के बल गिर गया जिससे चोट लगने से जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed