{"_id":"60a756f84da62143204ac469","slug":"kanpur-six-black-fungus-patients-admitted-in-halat-three-non-covid-and-three-corona-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट में ब्लैक फंगस के छह रोगी भर्ती, तीन नॉन कोविड और तीन कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट में ब्लैक फंगस के छह रोगी भर्ती, तीन नॉन कोविड और तीन कोरोना संक्रमित
Fri, 21 May 2021 12:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 May 2021 12:16 PM IST
सार
कानपुर में ब्लैक फंगस तेजी से पैर पसार रहा है। हैलट में ब्लैक फंगस के छह रोगी हो गए हैं।इसमें तीन नॉन कोविड हैं और तीन रोगी कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
हैलट का संक्रमण विभाग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर हैलट में ब्लैक फंगस के छह रोगी हो गए हैं। गुुरुवार को ब्लैक फंगस का एक और रोगी भर्ती हुआ। इनमें से तीन नॉन कोविड हैं और तीन रोगी कोरोना संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमित रोगियों को न्यूरो साइंसेज और मैटरनिटी विंग में रखा गया है।
नॉन कोविड रोगियों को वार्ड नंबर नौ में भर्ती किया गया है। हालांकि इन रोगियों को लिए अभी पर्याप्त दवाएं नहीं हैं, लेकिन 160 वायल्स उपलब्ध हो गए हैं, जिनसे काम चलाया जा रहा है। ब्लैक फंगस के दो रोगियों का इलाज शुरू कर सैंपल बायोप्सी जांच के लिए भेजा गया है।
इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। 30 साल के नॉन कोविड ब्लैक फंगस रोगी का साइनस साफ कर दिया गया है। अब जांच में देखा जा रहा है कि फंगस का संक्रमण मस्तिष्क में कहां तक पहुंचा है। इसके बाद सर्जरी होगी।

इसके अलावा निजी डॉक्टरों के यहां भी ब्लैक फंगस के रोगी आ रहे हैं। इनमें अधिकांश रोगियों की कोरोना की हिस्ट्री है। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह का कहना है कि हैलट को दवा उपलब्ध करा दी गई है। जरूरत के मुताबिक और व्यवस्था की जाएगी।
हैलट के कंट्रोल रूम को नोटिस
कोविड रोगियों के परिजनों को गलत सूचना देने के मामले में हैलट के कंट्रोल रूम को नोटिस दिया गया है। पिछले दिनों काकादेव की रोगी की मौत के बाद परिजनों को उसका मेडिकल बुलेटिन जारी करने के मामले में प्रशासन और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कमेटी जांच कर रही है।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सारे मामलों को जांच के दायरे में लिया जा रहा है। कंट्रोल रूम से पता किया जा रहा है कि मैसेज भेजने में कोई तकनीकी गलती है या फिर लापरवाही। अधिकारियों का कहना है कि यह भी हो सकता है कि मैसेज नेटवर्क की वजह से अटका हो, बाद में पास हुआ हो।