{"_id":"6a40c2dbe83097fab10bb474","slug":"kanpur-si-uses-lathi-during-muharram-procession-32-second-clip-goes-viral-raising-questions-about-police-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मोहर्रम जुलूस के दौरान दरोगा ने चलाई लाठी, 32 सेकंड का क्लिप वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मोहर्रम जुलूस के दौरान दरोगा ने चलाई लाठी, 32 सेकंड का क्लिप वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
Sun, 28 Jun 2026 12:14 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:14 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर के बांसमंडी में मोहर्रम जुलूस के दौरान दरोगा द्वारा भीड़ पर लाठी चलाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक दरोगा द्वारा भारी भीड़ और ताजियों के बीच लोगों पर लाठी चलाने का 32 सेकंड का वीडियो शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ताजियों के साथ बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान बांसमंडी में एक दरोगा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे बढ़ता है और हाथ में लाठी लेकर कई लोगों पर प्रहार करता नजर आता है। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है और भगदड़ मच जाती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन