फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Shots Fired During Mitti Operations  Dumper Driver Attacked  Over Refusal to Pay Extortion Money

Kanpur: 'मिट्टी' के खेल में चली गोली; रंगदारी न देने पर डंपर चालक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Sat, 28 Mar 2026 12:55 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Mar 2026 12:55 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर में खनन पट्टा धारक से रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने उनके डंपर चालक पर फायरिंग की। पुलिस ने राजेश, विशेष और शुभम यादव समेत अन्य पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Kanpur Shots Fired During Mitti Operations  Dumper Driver Attacked  Over Refusal to Pay Extortion Money
बिठूर थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन को लेकर वर्चस्व और रंगदारी का खूनी खेल शुरू हो गया है। शनिवार देर रात करीब एक बजे सिंहपुर निवासी खनन पट्टा धारक के डंपर चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गनीमत रही कि गोली चालक को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सुखधाम अपार्टमेंट, सिंहपुर निवासी अभिषेक चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि उनके पास वैध रूप से मिट्टी खनन का परमिट है। उनका आरोप है कि शनिवार रात करीब एक बजे सुक्खानिवादा (चौबेपुर) निवासी राजेश यादव, विशेष यादव (गुनऊपुरवा), शुभम यादव (गंभीरपुर) और उनके 4-5 साथियों ने खनन के नाम पर उनसे रंगदारी मांगी।

विज्ञापन

अब गोली ही चलेगी
जब अभिषेक ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उनके डंपर चालक शानू निवासी लुधौरी नई बस्ती को गंभीरपुर के पास रोकने का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार, जब चालक शानू ने डर के मारे डंपर नहीं रोका, तो आरोपियों ने ललकारते हुए कहा, "अब गोली ही चलेगी" और सीधा डंपर पर फायर झोंक दिया। अचानक हुई फायरिंग से शानू हक्का-बक्का रह गया, लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए उसने डंपर भगा लिया और अपनी जान बचाई।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पुलिस ने अभिषेक चतुर्वेदी की तहरीर पर राजेश यादव, विशेष यादव और शुभम यादव समेत 7-8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का पिछला आपराधिक इतिहास क्या है और उनके पास असलहे वैध हैं या अवैध।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed