फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sikh Riots, Three accused arrested in double murder case, SIT raided and picked up many more accused

Kanpur Sikh Riots: दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी ने दबिश देकर कई और आरोपियों को भी उठाया

Tue, 12 Jul 2022 06:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Jul 2022 06:50 PM IST
सार

कानपुर में वर्ष 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में शहर में 127 सिखों की हत्या की गई थी। इस दौरान नौबस्ता में दोहरा हत्याकांड हुआ था, जिसमें एसआईटी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Sikh Riots, Three accused arrested in double murder case, SIT raided and picked up many more accused
सिख दंगे में शामिल तीन और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सिख विरोधी दंगे की जांच में जुटी एसआईटी ने नौबस्ता में हुए दोहरे हत्याकांड के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान नौबस्ता वाई ब्लाक केडीए मार्केट निवासी राजन लाल पांडेय (85), धीरेंद्र कुमार तिवारी (70), बर्रा विश्वबैंक निवासी दीपक (70) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

बता दें कि 31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांध की हत्या के बाद हुए शहर में 127 सिखों की हत्या कर दी गई थी। इसकी जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी डीआईजी ने बताया कि दंगाईयों ने नौबस्ता थाना क्षेत्र के के-ब्लाक किदवईनगर निवासी मकान मालिक सार्दुल सिंह व सेवादार गुरुदयाल सिंह की हत्या कर लूटपाट की थी।

विज्ञापन

इसके बाद उनके शव को जला दिया था। मामले में दंगाईयों के खिलाफ केस नंबर 574/84 दर्ज की गई थी, जिसमें 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। सोमवार देर रात एसआईटी की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को विवेचक सूर्यप्रताप सिंह ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

13 आरोपियों में चार की मौत, दो गंभीर बीमार, दो उम्रदराज
एसआईटी नौबस्ता थाने में दर्ज केस नंबर 574/84 में 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। जिसमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दो गंभीर बीमारी (कैंसर व रीड़ की हड्डी में समस्या) से ग्रसीत हैं। वहीं दो काफी उम्रदराज हैं। इनमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed