फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Seven trains will now be operated till June, all trains run through Kanpur Central

कानपुर: सात ट्रेनें अब जून तक होंगी संचालित, कानपुर सेंट्रल से होकर चलती हैं सभी ट्रेनें

Fri, 19 Mar 2021 09:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Mar 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Seven trains will now be operated till June, all trains run through Kanpur Central
कानपुर सेंट्रल - फोटो : amar ujala
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली सात ट्रेनों का संचालन अब जून तक होगा। अभी तक इनका संचालन मार्च माह तक ही था। इससे होली मनाकर काम पर लौटने वाले मजदूरों व कर्मचारियों को काफी आसानी होगी। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों का संचालन समय बढ़ा 
गोरखपुर-पुणे (05029/05030) अब 30 जून तक चलेगी। गोरखपुर-आनंद विहार (02595/02596) 30 जून तक चलेगी। गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (05017/05018) 10 अप्रैल तक चलेगी। गोरखपुर-सीएसएमटी मुंबई (02597/02598) 30 जून तक चलेगी। गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस (05045/05046) 27 जून तक चलेगी। कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस (05039/05040 और 05037/05038) 30 जून तक चलेगी। गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (05023/05024) एक जुलाई तक चलेगी। 
विज्ञापन


गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का समय बदला 
गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (05023) गोरखपुर से चलकर शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी, फिर छह बजे यहां से रवाना होगी। वहीं यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (05024) यशवंतपुर से छूटकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद गोरखपुर के लिए छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हावड़ा-नई दिल्ली दूरंतो दो अप्रैल से चलेगी
हावड़ा-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस (02267) दो अप्रैल से सोमवार और शुक्रवार को हावड़ा से सुबह 8:35 बजे चलेगी। देर रात 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट रुकेगी। दिल्ली सुबह 6:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (02268) तीन अप्रैल से हर मंगलवार और शनिवार को दोपहर 12:40 बजे चलेगी और शाम 5:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचकर पांच मिनट के लिए रुकेगी। दूसरे दिन सुबह 10:35 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed