{"_id":"6333e25922068822bb761da9","slug":"kanpur-seven-tanneries-set-up-around-the-airport-got-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एयरपोर्ट के आसपास स्थापित सात टेनरियां कराईं बंद, पीसीबी की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एयरपोर्ट के आसपास स्थापित सात टेनरियां कराईं बंद, पीसीबी की टीम ने की कार्रवाई
Wed, 28 Sep 2022 11:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:31 AM IST
सार
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि जांच में टेनरियाें से बड़ी मात्रा में हानिकारक प्रदूषण मिलने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सात टेनरियां तत्काल प्रभाव से बंद करा दी गईं।
विज्ञापन
कानपुर टेनरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एयरपोर्ट क्षेत्र के प्योंदी में स्थापित सात टेनरियां तत्काल प्रभाव से बंद करा दी गईं। मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने इन टेनरियों पर तालाबंदी की। दरअसल, इन टेनरियों में तैयार किए जाने वाले चमड़ों को सुखाने के लिए बाहर डाला जाता था।
विज्ञापन
ऐसे में यहां आसमान में बड़ी संख्या में पक्षी मंडराते रहते थे। जिसकी वजह से विमानों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इस दिक्कत को लेकर पिछले दिनों एयरफोर्स के अधिकारियों की जिलाधिकारी विशाख जी के साथ बैठक भी हुई थी, जिसमें यह तय किया गया था कि एयरपोर्ट की दीवार के आसपास वाले क्षेत्रों में जो भी टेनरियां स्थापित हैं, उनका सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
सर्वे में सात टेनरियां मिलीं थीं, जो कृषि क्षेत्र में स्थापित हैं और इनसे बड़ी मात्रा में प्रदूषण भी फैल रहा है। इसी वजह से इन टेनरियों को बिजली काटने के बाद बंद कर दिया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि जांच में टेनरियाें से बड़ी मात्रा में हानिकारक प्रदूषण मिलने की पुष्टि हुई है। टेनरियों की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन