{"_id":"6ae774a7ac803e8d48070e44","slug":"kanpur-seven-special-trains-depart-from-kanpur-for-pet-candidates-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए कानपुर से चलीं सात स्पेशल ट्रेनें, मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए कानपुर से चलीं सात स्पेशल ट्रेनें, मिलेगी सहूलियत
Sun, 01 Nov 2026 10:49 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रविवार को विशेष इंतजाम किए। प्रयागराज मंडल की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 16 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें सात ट्रेनें कानपुर सेंट्रल से होकर रवाना हुईं। इसके अलावा कई नियमित ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया। कानपुर सेंट्रल से बलिया के लिए विशेष ट्रेन संख्या 05154 और बलिया से कानपुर सेंट्रल के लिए 05153 का संचालन किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा अलीगढ़-कानपुर और इटावा-लखनऊ के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई गईं। सूबेदारगंज-फतेहपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 63237 और 63238 का विस्तार किया गया। ट्रेन संख्या 64594 को फतेहपुर से प्रयागराज जंक्शन तक विस्तारित किया गया।
विज्ञापन