फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Seven flights will fly from 15, new service for Bangalore and Hyderabad, two flights each for Mumbai and Delhi

कानपुर: 15 से उड़ेंगी सात फ्लाइट, बंगलूरू व हैदराबाद की नई सेवा, मुंबई और दिल्ली के लिए दो-दो उड़ान

Fri, 17 Sep 2021 08:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Sep 2021 08:44 PM IST
सार

इंडिगो कंपनी दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जबकि स्पाइसजेट की दिल्ली, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट पहले से चल रही हैं।
 

विज्ञापन
Kanpur: Seven flights will fly from 15, new service for Bangalore and Hyderabad, two flights each for Mumbai and Delhi
हवाई जहाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की चारों फ्लाइट 15 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इन चारों फ्लाइट के साथ ही पहले से चल रहीं स्पाइसजेट की तीनों फ्लाइट का शेड्यूल तय कर दिया है। यह शेड्यूल 15 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक का है।
विज्ञापन


शीतकालीन शेड्यूल पर बाद में फैसला लिया जाएगा। इंडिगो कंपनी दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जबकि स्पाइसजेट की दिल्ली, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट पहले से चल रही हैं।
विज्ञापन


इस तरह कानपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो-दो फ्लाइट हो जाएंगी। यह पहला मौका है जब कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से सात फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। ये सातों फ्लाइट सातोें दिन सेवाएं देंगी। स्पाइस जेट की कोलकाता और दिल्ली की फ्लाइट 78 और 90 सीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी फ्लाइट 180 या 189 सीटर होंगी। चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि सातों फ्लाइटों का संचालन 15 अक्तूबर से होगा। सुबह से शाम तक यात्रियों को फ्लाइट मिलेंगी। बुकिंग शुरू हो गई है। 

इंडिगो फ्लाइट का शेड्यूल
दिल्ली से कानपुर आएगी : सुबह 10:10 बजे
दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी : सुबह 10:40 बजे
हैदराबाद से कानपुर आएगी:     सुबह 11:30 बजे
हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी : दोपहर 12:00 बजे
मुंबई से कानपुर आएगी : दोपहर 3:00 बजे
मुंबई के लिए उड़ान भरेगी : दोपहर 3:30 बजे
बंगलूरू से कानपुर आएगी :  शाम 4:00 बजे
बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी : शाम 4:30 बजे

स्पाइसजेट का शेड्यूल
दिल्ली से कानपुर आएगी : 12:50 बजे
दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी : दोपहर  1:10 बजे
कोलकाता से कानपुर आएगी : दोपहर 1:20 बजे
कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी : दोपहर 1:50 बजे
मुंबई से कानपुर आएगी : दोपहर 2:00 बजे
मुंबई के लिए उड़ान भरेगी : दोपहर 2:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed