फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Second tunnel built from Bada Chauraha to Nayaganj underground metro station

Kanpur: बड़ा चौराहा से नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक दूसरी सुरंग बनी

Tue, 17 Jan 2023 12:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jan 2023 12:19 AM IST
सार

चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन में नाना टीबीएम के पुर्जों, उपकरणों को क्रेन से पहुंचाकर जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही तात्या टीबीएम को भी यहां पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur: Second tunnel built from Bada Chauraha to Nayaganj underground metro station
नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक तात्या टीबीएम ने बनाई सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने सोमवार को बड़ा चौराहा से नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक दूसरे मेट्रो ट्रैक के लिए दूसरी सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है। यूपीएमआरसी ने बड़ा चौराहा पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन से नरौना चौराहे पर निर्माणाधीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक पहली सुरंग का निर्माण तात्या टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से छह दिसंबर को पूरा किया था। सितंबर से दूसरी सुरंग का निर्माण शुरू हुआ था, जो अब पूरा हो गया है। अब मशीन को निकालने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन


चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन से सुरंग के लिए कवायद शुरू
चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन में नाना टीबीएम के पुर्जों, उपकरणों को क्रेन से पहुंचाकर जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही तात्या टीबीएम को भी यहां पहुंचाया जाएगा। दोनों मशीनें वहां से नवीन मार्केट भूमिगत मेट्रो स्टेशन होते हुए बड़ा चौराहा भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक दो सुरंग बनाएंगी।

विज्ञापन

‘नाना’ और ‘तात्या’ टीबीएम यहां विश्व स्तरीय मेट्रो प्रणाली के सपने को पूरा करने में नेतृत्व कर रही हैं। पहले कॉरिडोर के कानपुर सेंट्रल-ट्रांसपोर्ट नगर भूमिगत हिस्से और बारादेवी-नौबस्ता उपरिगामी हिस्से में भी निर्माण पूरी गति से हो रहा है। - सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed