फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Satyadev Pachauri wrote a letter to JP Nadda, said not willing to contest elections

Kanpur: सत्यदेव पचौरी ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, कहा- चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं

Sun, 24 Mar 2024 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Mar 2024 11:24 PM IST
सार

सांसद सत्यदेव पचौरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा को पत्र लिखकर लोकसभा का चुनाव लड़ने में असमर्थता जाहिर की।

विज्ञापन
Kanpur: Satyadev Pachauri wrote a letter to JP Nadda, said not willing to contest elections
सांसद सदैव पचौरी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए किया माना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले काफी दिनों से महानगर सीट को लेकर भाजपा में चल रही उठापटक पर रविवार को विराम लग गया। सांसद सत्यदेव पचौरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा को पत्र लिखकर लोकसभा का चुनाव लड़ने में असमर्थता जाहिर की। पचौरी की ओर से यह पत्र उस वक्त आया, जब महानगर की सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के लिए केंद्रीय कमेटी ने सूची फाइनल कर दी। पचौरी के पत्र को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है।
विज्ञापन


पचौरी ने पत्र में लिखा है कि वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे। सांसद पचौरी 2019 में उस वक्त भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किए गए थे, जब वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उन्हें तत्कालीन सांसद डॉ. मुुरली मनोहर जोशी की जगह लोकसभा का टिकट दिया गया था। सत्यदेव पचौरी इससे पहले भी 2004 में भाजपा के टिकट पर महानगर सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए थे। उस वक्त वह दूसरे स्थान पर थे। उन्हें कुल 33.21 प्रतिशत वोट हासिल हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल विजयी हुए थे। उन्हें 34.12 प्रतिशत वोट मिला था। इसके अलावा पचौरी दो बार विधायक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed