फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Satish Mahana said - make people aware for the prevention of Zika virus

कानपुर: सतीश महाना बोले- जीका वायरस की रोकथाम के लिए लोगों को करें जागरूक, सीएमओ को मॉनिटरिंग के निर्देश

Mon, 01 Nov 2021 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Nov 2021 10:03 PM IST
सार

जिलाधिकारी विशाख जी. ने बताया कि रोकथाम के लिए वार्ड वार टीमें गठित की गई हैं। मंत्री सतीश महाना ने नगर आयुक्त शिवशरणप्पा से साफ सफाई के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur: Satish Mahana said - make people aware for the prevention of Zika virus
जीका वायरस - फोटो : iStock

विस्तार

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय रामादेवी में जीका वायरस के संबंध में समीक्षा बैठक की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नैपाल सिंह को जीका वायरस की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि वे स्वयं इसकी मॉनिटरी करें और आम लोगों को जीका वायरस के प्रति जागरूक करें। बैठक में मौजूद जिलाधिकारी विशाख जी. ने बताया कि रोकथाम के लिए वार्ड वार टीमें गठित की गई हैं। मंत्री ने नगर आयुक्त शिवशरणप्पा से साफ सफाई के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि सभी स्ट्रीट लाइट जलती रहें। 
विज्ञापन


निगरानी के लिए टीमें गठित
पहली टीम : राजेश कुमार अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम), डॉ आरएन सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अकील मसूद निगम के जोनल अधिकारी। 
दूसरी टीम : आकांक्षा गौतम अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय), डॉ. एपी मिश्रा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुकुंद मिश्रा जोनल सैनिटेशन अधिकारी। 
तीसरी टीम : पूनम कुमार अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम), डॉ. महेश कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, वीके सोनी अधिशासी अधिकारी नगर निगम जोन-2। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed