फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Saras fair glimpse of Mini Uttar Pradesh Etawah pickles and Jaipuri anklets are winning hearts

Kanpur: मंडलीय सरस मेले में मिनी उत्तर प्रदेश के दर्शन; इटावा का अचार और जयपुरी पायल जीत रही हैं दिल

Sun, 04 Jan 2026 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Jan 2026 01:04 PM IST
सार

Kanpur News: मोतीझील में आयोजित सरस मेले में कानपुर मंडल के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की धूम है। इटावा के अचार और जयपुरी पायल के साथ-साथ सीएसजेएमयू के छात्रों के लाइव स्कैच काउंटर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Saras fair glimpse of Mini Uttar Pradesh Etawah pickles and Jaipuri anklets are winning hearts
मोतीझील में सजा सरस मेला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के मोतीझील में आयोजित मंडलीय सरस मेला इन दिनों उत्सव का रूप ले चुका है। इस मेले में औरैया, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात और कानपुर नगर के स्वयं सहायता समूहों ने अपने स्टॉल लगाए हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की एक सशक्त तस्वीर पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन

मेले में चटपटे और पारंपरिक स्वाद के शौकीनों के लिए इटावा के अचार के स्टॉल पर भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, महिलाओं के बीच जयपुरी डिजाइन की पायल और हस्तनिर्मित आभूषणों का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। खुशबुओं के शहर कन्नौज के प्राकृतिक इत्र और गुलाब जल की महक पूरे मेला परिसर में फैली हुई है।

विज्ञापन



सीएसजेएमयू  का लाइव स्कैच काउंटर
मेले में इस बार छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स के छात्रों द्वारा लगाया गया स्कैच काउंटर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। यहां छात्र मेले में आने वाले दर्शकों के चेहरे देखकर चंद मिनटों में उनका लाइव स्कैच तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed