फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Sangh chief Bhagwat's train platform changed, left for Aligarh from NE

Kanpur: चार दिन के प्रवास के बाद संघ प्रमुख भागवत एनई से अलीगढ़ रवाना

Thu, 17 Apr 2025 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Apr 2025 08:41 PM IST
सार

Kanpur News: संघ प्रमुख मोहन भागवत नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। गोल्फ कार्ट का चालक विजय कांत प्लेटफार्म पर संघ प्रमुख को लेकर ट्रेन तक गया।

विज्ञापन
Kanpur: Sangh chief Bhagwat's train platform changed, left for Aligarh from NE
सेंट्रल स्टेशन पर संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिन के प्रवास के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से अलीगढ़ रवाना हो गए। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस पहले प्लेटफार्म नंबर-2 पर आनी थी। सुरक्षा के मद्देनजर अचानक ट्रेन का प्लेटफार्म बदलकर एक नंबर कर दिया गया। जोधपुर-हावड़ा के प्लेटफार्म से जाते ही तुरंत नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगाया गया।

विज्ञापन



दोपहर करीब 02:40 बजे भागवत का काफिला सिटी साइड पहुंचा। वहां से वह गोल्फ कार्ट से प्लेटफार्म नंबर-1 तक आए और फिर सीधे स्टेशन अधीक्षक के कमरे के बगल में बने वीआईपी लॉज में गए। करीब पांच मिनट बाद ट्रेन आई तो उन्हें गोल्फ कार से एच-1 बोगी तक ले जाया गया। रस्सी की मदद से जीआरपी, आरपीएफ व ब्लैक कैट कमांडो उन्हें घेरे रहे। इसके बाद वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान संघ के प्रांत संघचालक भिवानी भीख, प्रांत प्रचारक श्रीराम, रेलवे के डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर ओमनारायण सिंह, आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोल्फ कार्ट चालक को रोका
गोल्फ कार्ट का चालक विजय कांत प्लेटफार्म पर संघ प्रमुख को लेकर ट्रेन तक गया। दूसरी गोल्फ कार्ट का चालक नीरज संघ प्रमुख का लगेज लादकर आ रहा था। अचानक कॉल आने पर वह बात करने लगा तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया। बाद में उसे ट्रेन की बोगी तक जाने दिया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी भी गोल्फ कार्ट के पीछे-पीछे ट्रेन की बोगी तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर प्रांत टीम की पीठ थपथपा गए मोहन भागवत
कानपुर। चार दिन के कानपुर प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को वापस गए। उन्होंने कानपुर प्रांत की गतिविधियों और कार्यों की सराहना की। यहां बनाए गए प्रदेश के पहले बहुमंजिला संघ भवन की प्रशंसा की। अपने प्रवास के अंतिम दिवस में भागवत आरएसएस के पूर्व क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत के निवास पर भोजन के लिए गए। उसके पूर्व जब भी भागवत जी का प्रवास कानपुर में हुआ, वह इसी परिवार में रुकते थे। प्रवास के दौरान कानपुर प्रांत के प्रचारक श्रीराम लगातार उनके साथ रहें। संघ प्रमुख कानपुर प्रांत में हो रहे कार्यों की जानकारी लेते रहे। उन्होंने कानपुर प्रांत में लगने वाली शाखाओं एवं प्रांत द्वारा शताब्दी वर्ष में किए जा रहे कार्यों और पूरी टीम की प्रशंसा की। स्टेशन पर उनको छोड़ने के लिए क्षेत्र प्रचारक अनिल, कानपुर प्रांत संघ चालक भवानी भीख एवं श्रीराम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed