{"_id":"6a6d9f06a9597dd06b06ccdb","slug":"kanpur-route-echoes-with-bol-bam-chants-nirmal-and-anurag-set-out-on-113-km-kanwar-yatra-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बोल बम के जयकारों से गूंजा मार्ग, 113 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले निर्मल-अनुराग, विश्व शांति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बोल बम के जयकारों से गूंजा मार्ग, 113 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले निर्मल-अनुराग, विश्व शांति का संदेश
Sat, 01 Aug 2026 12:53 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:53 PM IST
सार
Kanpur News: सावन माह के पावन अवसर पर कानपुर के गुरुदेव पैलेस चौराहा निवासी निर्मल तिवारी अपने साथी अनुराग सविता के साथ विश्व शांति का संदेश लेकर बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए 113 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
कांवड़ लेकर जाते निर्मल व अनुराग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्लागंज में सावन माह में कांवड़ियों का बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से माहौल गूंज रहा। शुक्रवार को कानपुर के गुरुदेव पैलेस चौराहा निवासी निर्मल तिवारी अपने साथी अनुराग के साथ कांवड़ लेकर 113 किमी. पैदल चलकर बारांबकी पहुंचने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से कांवड़ यात्रा की शुरूआत उन्होंने परमट स्थित बाबा आंनदेश्वर मंदिर से की। शुक्लागंज गंगा पुल पर पहुंचने पर बताया कि विश्व में शांति का संदेश लेते हुए उन्होंनेे यह कांवड़ यात्रा की शुरूआत अपने मित्र अनुराग सविता के साथ शुरू की है।
विज्ञापन