{"_id":"6a630e81973bc86f370b0190","slug":"kanpur-rotten-potatoes-dumped-outside-cold-storage-facility-passage-for-pedestrians-becomes-difficult-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कोल्ड स्टोर के बाहर फेंके गए सड़े-गले आलू, राहगीरों का निकलना भी हुआ दूभर, तीन गोवंशों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कोल्ड स्टोर के बाहर फेंके गए सड़े-गले आलू, राहगीरों का निकलना भी हुआ दूभर, तीन गोवंशों की मौत
Fri, 24 Jul 2026 12:34 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:34 PM IST
सार
Kanpur News: बिल्हौर तहसील क्षेत्र के नानामऊ रोड पर स्थित आरपीएस कोल्ड स्टोर के बाहर खुलेआम बड़ी मात्रा में सड़े आलू फेंके जा रहे हैं। गुरुवार शाम इन्हें खाने से तीन छुट्टा गोवंशों की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि सड़े कचरे की दुर्गंध से राहगीरों का भी आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर के बाहर फेंके गए सड़े आलू
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बिल्हौर तहसील क्षेत्र के नानामऊ रोड स्थित आरपीएस कोल्ड स्टोर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोल्ड स्टोर के बाहर सड़क किनारे बड़े पैमाने पर सड़े हुए आलू फेंके जा रहे हैं, जिसके कारण न सिर्फ आसपास भयंकर दुर्गंध फैल रही है, बल्कि राहगीरों का भी उस रास्ते से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
सबसे गंभीर बात यह है कि गुरुवार शाम घिमाऊ गांव में सड़े आलुओं को तीन छुट्टा गोवंशों ने खा लिया। इन आलुओं के जहरीले प्रभाव के कारण कुछ ही देर के भीतर तीनों मवेशियों की हालत तेजी से बिगड़ गई और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में भारी गुस्सा व्याप्त है।
विज्ञापन
Trending Videos
अन्य बेजुबान भी हो सकते हैं शिकार
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन सड़े आलुओं को यहां से नहीं हटाया गया, तो अन्य बेजुबान जानवर भी इसका शिकार हो सकते हैं। वहीं, लोगों का निकलना भी दुर्भर हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तुरंत सड़े आलू साफ कराने की मांग की है।