{"_id":"6a8a9a8f9ef5cc5a7f020f28","slug":"kanpur-road-in-poor-condition-from-devki-palace-to-kulvanti-aap-and-the-legal-cell-stage-a-vigorous-protest-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: देवकी पैलेस से कुलवंती तक बदहाल सड़क, आप और विधि प्रकोष्ठ का जोरदार धरना-प्रदर्शन, ये है मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: देवकी पैलेस से कुलवंती तक बदहाल सड़क, आप और विधि प्रकोष्ठ का जोरदार धरना-प्रदर्शन, ये है मांग
Sun, 23 Aug 2026 12:31 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:31 PM IST
सार
Kanpur News: देवकी पैलेस से कुलवंती मार्ग तक की सड़क के बेहद जर्जर और बदहाल होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के विरोध में आम आदमी पार्टी और विधि प्रकोष्ठ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बदहाल सड़क को लेकर विधि प्रकोष्ठ और आप ने किया धरना प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बदहाल और जर्जर सड़कों के कारण जनता की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देवकी पैलेस से कुलवंती मार्ग तक की सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी और विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। समस्याओं के समाधान और प्रशासन के खिलाफ रविवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों का चलना दूभर हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और भी व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन