फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Retired officers son was threatened then jewellery worth Rs 32 lakh was stolen accused arrested

Kanpur: रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को धमकाया, फिर अलमारी से चोरी कराए 32 लाख के जेवर, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 11:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jun 2025 11:35 AM IST
सार

Kanpur News: एडीसीपी के अनुसार पुलिस ने जब बरामद जेवरातों का मिलान शुरू किया, तो उसमें एक कड़ा कम निकला। श्याम से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि एक कड़ा नवाबगंज मंडी निवासी सर्राफ समर गुप्ता को 40 हजार में बेच दिया है।   

विज्ञापन
Kanpur Retired officers son was threatened then jewellery worth Rs 32 lakh was stolen accused arrested
अभियुक्त श्याम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज में डंकन फर्टिलाइजर के रिटायर्ड अधिकारी के घर तीन दिन पहले 32 लाख के गहने चोरी हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। चोर कोई और नहीं, बल्कि उनके गोद लिया मंदबुदि्ध बेटा निकला। उसने अपने दोस्त की धमकी से डरकर अलमारी से गहने पार कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेवरात बरामद कर लिए हैं। वहीं चोरी के जेवर खरीदने में एक सर्राफ को भी हिरासत में लिया गया है। पिता ने बेटे के खिलाफ कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन

आजाद नगर निवासी 75 वर्षीय जीतेंद्र नाथ पांडेय पनकी स्थित डंकन फैक्टरी से रिटायर्ड अधिकारी हैैं। परिवार में पत्नी श्यामा पांडेय और गोद लिया 16 वर्षीय बेटा है। वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। एडीसीपी सेंट्रल योगेश कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को श्यामा देवी अलमारी से कुछ रुपये निकलने गईं तो लॉकर में रखे 32 लाख के जेवरात गायब मिले। उन्होंने मामले की जानकारी स्वरूपनगर निवासी भतीजे उदय अवस्थी को दी। उदय ने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार
नवाबगंज पुलिस ने मौका मुआयना किया और किशोर से पूछताछ की। इस दौरान किशोर ने जेवर चोरी में सुखऊपुरवा सूर्य विहार निवासी 32 वर्षीय दोस्त श्याम कुमार का नाम लिया। इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने जब उससे श्याम कुमार का पता पूछा तो वह नहीं बता सका। उसने आरोपी का मोबाइल नंबर दे दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से श्याम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात बरामद हो गए। एडीसीपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

पार्क में हुई थी मुलाकात, किराए पर दिलाई स्कोडा कार
पुलिस पूछताछ में अधिकारी के बेटे ने बताया कि चार माह पहले उसकी श्याम से मुलाकात पास में स्थित एक पार्क में हुई थी। इसके बाद से श्याम का उसके घर आना जाना शुरू हो गया था। इस बीच श्याम ने खुद को ड्राईवर बताते हुए उसे कार चलाने की ट्रेनिंग देने की बात कही। किशोर के हामी भरने पर 24 मई को श्याम ने एक स्कोडा कार ऑनलाइन किराए पर दिला दी। 25 मई को श्याम ने उसे बिठाकर खुद कार चलाई। 26 मई को उसने किशोर को कार चलाने के लिए दे दी।

विज्ञापन

अलमारी में रखे जेवरात लाकर दे दिया
इस दौरान उसने कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर से लड़ा दी। श्याम ने कार बनाने के लिए जब किशोर से कहा तो उसने रुपये होने से मना कर दिया। कहा कि अपने आप से बनवा लीजिए। जब रुपये होंगे तो आपको दे देंगे। कार बनवाने में 40 हजार रुपये खर्चा आया, लेकिन श्याम ने 85 हजार रुपये खर्च आने की बात कहकर दबाव बनाया। बार बार डांट और धमकी पर किशोर ने मां की अलमारी में रखे जेवरात लाकर श्याम को दे दिया। इस दौरान श्याम बाहर से निगरानी कर रहा था।

कड़ा खरीदने वाला सुनार भी पुलिस की गिरफ्त में
एडीसीपी के अनुसार पुलिस ने जब बरामद जेवरातों का मिलान शुरू किया, तो उसमें एक कड़ा कम निकला। श्याम से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि एक कड़ा नवाबगंज मंडी निवासी सर्राफ समर गुप्ता को 40 हजार में बेच दिया है। पुलिस ने जब समर गुप्ता से पूछताछ की तो उसने कड़ा गला देने की बात कबूली। पुलिस ने उसे चोरी का माल खरीदने में दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed