{"_id":"6755b686f3ec137bef0d45ad","slug":"kanpur-retired-inspector-s-son-shot-himself-after-writing-a-suicide-note-on-facebook-2024-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फेसबुक पर सुसाइड नोट लिख सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फेसबुक पर सुसाइड नोट लिख सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
Sun, 08 Dec 2024 08:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:41 PM IST
सार
Kanpur News: फेसबुक पर सुसाइड नोट लिख सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने खुद को गोली मार ली। हैलट में युवक का इलाज चल रहा है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सौरभ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल्याणपुर क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर खुद को तमंचे से गोली मार ली। गोली चलने और बेटे की चीखने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और लहूलुहान बेटे को इलाज के लिए हैलट ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पेट में गोली लगने से अभी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। शनिवार दोपहर हुई वारदात पर परिजन पर्दा डाले रहे। रविवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पिता का कहना है कि पालतू कुत्ते की मौत से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया।
कल्याणपुर के गूबा गार्डेन के नजदीक रहने वाले हरि विलास शुक्ला सेवानिवृत्त दरोगा हैं। पत्नी रमा देवी गृहिणी हैं जबकि बड़ा बेटा हर्षित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है। छोटा बेटा सौरभ नोएडा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार शाम सौरभ नोएडा से घर आया था। पिता ने बताया कि स्टेशन से वह सौरभ को घर लेकर आए। उसे उदास देख परिवार के लोगों ने परेशानी की वजह पूछी लेकिन उसने कुछ बताया नहीं। अचानक वह अपने पालतू कुत्ते टायसन (लेब्राडोर) को याद करने लगा जिसकी 20 नवंबर को मौत हुई थी। उसे घर के पीछे स्थित खाली प्लॉट में दफनाया गया था।
हरि विलास ने बताया कि कुछ देर घर में रुकने के बाद सौरभ टाइसन को दफनाने वाले स्थान पर गया और फिर घर लौटकर सीधे छत पर जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो वह खून से लथपथ दर्द से तड़प रहा था। परिजन उसे हैलट लेकर पहुंचे। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि हरि विलास वर्ष 2022 में झांसी से यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए है। उनके भाई भी सेवानिवृत्त दरोगा है। वारदात में इस्तेमाल तमंचा नहीं मिला है। युवक के खुदकुशी करने की कोशिश की वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल उसके पेट में गोली फंसी है और डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं।

फेसबुक स्टेटस में लिखा... अलविदा सबको..
अलविदा सबको, आप सबके साथ रहना बहुत अच्छा लगा...अगर मैंने किसी को दुख पहुंचाया हो तो मैं सच में माफी चाहता हूं...कृपया मेरी सभी गलतियों के लिए मुझे माफ कर दें, हम फिर किसी दूसरी दुनिया में मिलेंगे...जो लोग सौरभ को जीवित महसूस करना चाहते हैं, कृपया दूसरों की मदद करते रहें, आप सौरभ को जीवित पाएंगे...अलविदा…लव यू पापा......मैं आपको याद करूंगा…।