{"_id":"69cfaf4ff57b1f18050af989","slug":"kanpur-public-outrage-erupts-over-new-electricity-meters-kesco-vehicle-chased-away-store-room-locked-up-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नए बिजली मीटरों पर फूटा जनता का गुस्सा; केस्को की गाड़ी को खदेड़ा, स्टोर रूम में जड़ा ताला, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नए बिजली मीटरों पर फूटा जनता का गुस्सा; केस्को की गाड़ी को खदेड़ा, स्टोर रूम में जड़ा ताला, कही ये बात
Fri, 03 Apr 2026 05:45 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:45 PM IST
सार
Kanpur News: बर्रा विश्व बैंक में नए बिजली मीटरों की खराबी से नाराज लोगों ने केस्को की गाड़ी को वापस कर दिया और स्टोर रूम में ताला जड़कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं की मांग है कि तकनीकी खामियों के चलते पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं।
विज्ञापन
नए बिजली मीटरों पर फूटा जनता का गुस्सा
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
कानपुर में पुराने बिजली मीटर हटाकर लगाए जा रहे नए मीटर अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। आरोप है कि नए मीटर लगने के बाद समय से बिजली का बिल नहीं आ रहा, कई बार बिल माइनस में दिख रहा है और बिना सूचना के बिजली कट जा रही है। इससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है। समस्या को लेकर बड़ी संख्या में लोग केस्को दफ्तर पहुंचे, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इससे नाराज सैकड़ों लोगों ने बर्रा विश्व बैंक ई-ब्लॉक स्थित भुईया रानी पार्क इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने सरकारी स्कूल के अंदर रखे नए बिजली मीटर वाले कमरे पर ताला जड़ दिया और केस्को की मीटर लेने आई गाड़ी को भी वापस लौटा दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों को भी घेर लिया गया, हालांकि कर्मचारी मौके से निकल गए।
विज्ञापन
केस्को विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी
केस्को ने अपनी पहचान छिपाने के लिए गाड़ी पर लगे केस्को के स्टीकर को भी हटा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि नए मीटर से लगातार समस्याएं हो रही हैं। इसलिए पुराने मीटर वापस लगाए जाएं, नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। क्षेत्रीय जनता ने केस्को विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।