फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Prostitution business found running in Congress leader's brother's hotel, seven arrested

Kanpur: कांग्रेस नेता के भाई के होटल में चलता मिला देह व्यापार का धंधा, छह कॉलगर्ल समेत सात गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2023 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 06:50 AM IST
सार

Kanpur Crime: मौके से छह कॉलगर्ल समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल के कमरों में रखे डस्टबिनों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन
Kanpur: Prostitution business found running in Congress leader's brother's hotel, seven arrested
यहां चल रहा था काला कारोबार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक कांग्रेस नेता के भाई के होटल संतोष राज में शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर एक और देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। मौके से छह कॉलगर्ल समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल के कमरों में रखे डस्टबिनों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन

छह कॉलगर्ल और एक युवक मिला
एडीसीपी ईस्ट आकाश पटेल ने बताया कि लंबे समय से रेल बाजार क्षेत्र में होटलों में देह व्यापार के संचालन की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को एसीपी कैंट ब्रज नारायण सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने होटल संतोष राज में छापा मारा, जहां सेक्स रैकेट चलता मिला। छापे के दौरान मौके पर छह कॉलगर्ल और एक युवक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजू शर्मा मौके से फरार हो गया
वहीं, काला धंधा करने वाला राजू शर्मा मौके से फरार हो गया। आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये बरामद हुए। जांच में पता चला है कि होटल कांग्रेस के नेता राजेश सिंह के भाई प्रकाश सिंह का है। एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि अवैध व्यापार करने वाले किसी भी होटल संचालक को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश ने किया था उद्घाटन

छापे के दौरान पुलिस को पता चला कि होटल में ही एक हजार रुपये में कॉलगर्ल से लेकर कमरे तक उपलब्ध कराए जाते थे। होटल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उद्घाटन का पत्थर भी लगा हुआ है।

होटल मेरे भाई प्रकाश सिंह के नाम पर है। इसे राजू शर्मा को पांच साल की लीज पर दिया गया है। होटल में होने वाली किसी भी घटना के लिए वही जिम्मेदार हैं।  -राजेश सिंह, कांग्रेस नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed