फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Priests high handedness at Dhodi Ganga Ghat youth abducted via steamer and beaten

Kanpur: ढोड़ी गंगा घाट पर पुजारी की गुंडागर्दी, स्टीमर से अगवा कर लाए युवक, नाबालिगों संग लाठी‑डंडों से पीटा

Thu, 11 Jun 2026 12:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 11 Jun 2026 12:19 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर में ढोड़ी गंगा घाट पर पुजारी और उसके साथियों द्वारा जमदा गांव के दो युवकों को नदी से जबरन पकड़कर लाने और फिर नाबालिग बच्चों के साथ मिलकर पीटने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन
Kanpur Priests high handedness at Dhodi Ganga Ghat youth abducted via steamer and beaten
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के ढोड़ी गंगा घाट का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें मंदिर परिसर के पुजारी दो नाबालिग बच्चों और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर गंगा स्नान करने आए दो युवकों पर लाठी‑डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

आरोप है कि इस हिंसक घटना में छोटे‑छोटे बच्चों को भी शामिल किया गया और उनसे भी युवकों पर डंडों से वार कराया गया। युवकों की पहचान रामदीन पुत्र बेचेलाल दिवाकर और पप्पू पुत्र छेदीलाल पासवान के रूप में हुई है। दोनों लोग जमदा गांव के पास नदी में मछली पकड़ने गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos





स्टीमर से अगवा कर लाए युवक
मंदिर परिसर के लोग स्टीमर से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर जबरन साथ पकड़ लाए और फिर मंदिर लेकर पिटाई की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे धार्मिक और शांतिपूर्ण स्थल पर इस तरह की गुंडागर्दी बेहद चिंताजनक है।

विज्ञापन

जांच कर होगी कार्रवाई
उनका मानना है कि बच्चों को शिक्षा और संस्कार की सीख मिलनी चाहिए न कि हिंसा और भय का माहौल बनाना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही मामले में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed