{"_id":"636a5274e964dd701b4ca76e","slug":"kanpur-pressure-on-women-to-convert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महिला पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, विरोध पर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महिला पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, विरोध पर जान से मारने की दी धमकी
Tue, 08 Nov 2022 06:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Nov 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के जाजमऊ में एक महिला पर धर्म परिवर्तन कर उसके साथ शादी करने का दबाव बनाने पर जाजमऊ निवासी महताब आलम अंसारी पर एफआईआर कराई गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व उन्नाव निवासी युवक के साथ हुआ था, लेकिन कुछ माह पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे नवजात के साथ घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
तब से वह अपने बच्चे और वृद्ध मां के साथ मायके में रह रही है। साथ ही जाजमऊ स्थित एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में काम कर रही है। पीड़िता के अनुसार वहां पर ठेकेदार जाजमऊ निवासी महताब आलम अंसारी उसे परेशान करता है। आरोपी जबरन धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह करने का दबाव बना रहा है। जान से मारने की धमकी दे चुका है। जाजमऊ थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन