Kanpur: हाजी वसी समेत 12 की जेल बदलने की तैयारी, जेल प्रशासन ने शासन व मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट
हिस्ट्रीशीटर व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता पप्पू स्मार्ट समेत 10 से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक पप्पू और उसके गिरोह के चार शातिर बदमाशों को यहां से शिफ्ट किए जाने की तैयारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिस्ट्रीशीटर व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता पप्पू स्मार्ट समेत 10 से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक पप्पू और उसके गिरोह के चार शातिर बदमाशों को यहां से शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। नई सड़क हिंसा के आरोपी हाजी वसी समेत तीन आरोपी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा जाहिद खूंटी समेत पांच और ऐसे अपराधी हैं, जिनको दूसरी जेल में भेजा जाएगा।
एक दर्जन बंदियों की जेल बदलने का निर्माण जेल प्रशासन के स्तर पर किया गया है। इससे संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय व शासन को भेजी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने पर इन अपराधियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जाएगा।- बीडी पांडेय, जेल अधीक्षक
विज्ञापन विज्ञापन
जेल में क्षमता से ढाई गुने कैदी-बंदी
जेल में क्षमता से ढाई गुने कैदी/बंदी बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक सात-आठ सालों से क्षमता से अधिक कैदी जेल में बंद हैं। इस समय जेल की क्षमता 1245 लोगों की है जबकि 2950 कैदी/बंदी बंद हैं। जेल से छूटने की अपेक्षा आरोपियों की पहुंचने की संख्या अधिक है। कुल बंदी/कैदियों में करीब छह सौ महिला बंदी हैं। उनके साथ 50 से अधिक बच्चे भी हैं।
उनको अलग माहौल देना भी जेल प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि नई जेल सरसौल में प्रस्तावित है। जमीन मिल चुकी है। निर्माण की डीपीआर बनाई जानी है। जिसको शासन भेजा जाएगा। उसकी स्वीकृति के बाद बजट आवंटित होगा। तब निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। नई जेल बनने में अभी लंबा वक्त लगेगा। यह जेल 5000 लोगों की क्षमता की होगी, जिससे राहत मिलेगी।