फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Prayagraj-Lucknow highway will be closed, vehicles will pass through service lane

Kanpur: बंद होगा प्रयागराज-लखनऊ हाईवे, सर्विस लेन से गुजरेंगे वाहन

Mon, 16 Jan 2023 11:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Jan 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Prayagraj-Lucknow highway will be closed, vehicles will pass through service lane
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रेलवे ने रूमा से चंदारी तक तीसरी लाइन बिछाने का काम शुरू करा दिया है। इसके तहत रामादेवी चौराहे के पास इटावा की ओर जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज के नीचे तीसरी लाइन को निकालने के लिए हाईवे बंद करना पड़ेगा। रेलवे को पुराने पुल के नीचे वायडक्ट बॉक्स बनाना है। इसके लिए हाईवे की दीवार तोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


यह वह जगह जहां लखनऊ से भौंती और प्रयागराज से भौंती जाने वाले हाईवे का मिलान बिंदु है। ऐसे में लखनऊ और प्रयागराज दोनों हाईवे प्रभावित होंगे। ट्रैफिक बंद न हो, इसके लिए रेलवे ने करीब 300 मीटर की सर्विस लेन से वाहनों को गुजारने की अनुमति एनएचएआई के दिल्ली मुख्यालय से ले ली है।
विज्ञापन


डायवर्जन प्वाइंट के लिए दीवार हटेगी
दोनों हाईवे के मिलान बिंदु से ट्रैफिक को सर्विस लेन की तरफ डायवर्ट करने के लिए हाईवे पर बनी दीवार को हटाने की कवायद शुरू कर दी गई है। सर्विस लेन पर ट्रैफिक को डायवर्ट करनेे के लिए हाईवे के कट को भी चौड़ा किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी तेज स्वरूप सिंह ने मौका मुआयना किया है। अभी डायवर्जन की तारीख तय नहीं है लेकिन रेलवे ने तीसरी रेल लाइन का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में काम प्रभावित न होने देेने के लिए 20 या 21 जनवरी से ट्रैफिक लोड डायवर्ट किया जा सकता है। 300 मीटर के सर्विस लेन पर डायवर्जन के बाद ट्रैफिक दोबारा मेन हाईवे पर आ जाएगा। डायवर्जन बोर्ड और संकेतांक व लाइटें लगाने के लिए कोडिंग का काम हो रहा है।

यूं होगा डायवर्जन
- प्रयागराज और लखनऊ की ओर से आने वाले हर तरह के वाहन रामादेवी अपरगामी पुल से सब्जी मंडी होते हुए फ्लाईओवर पर चढ़ने वाली सर्विस लेन पर डायवर्ट होंगे।
- सर्विस लेन पर 300 मीटर चलने के बाद फिर उसी अपरगामी पुल पर डायवर्ट हो जाएंगे। 
- रामादेवी से नौबस्ता जाने वाले वाहनों को सर्विस लेन पर जाना प्रतिबंधित होगा। बसें और टेंपो उधर से न जाकर जीटी रोड से पीएसी मोड़ आकर बाएं मुड़ेंगे। इसके बाद श्यामनगर बाईपास जाकर गंतव्य को आएंगे और इसी से जाएंगे भी।

दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनें नहीं फंसेंगी
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चंदारी तक तीन रेल लाइनें हैं, जबकि चंदारी से रूमा तक दो लाइनें हैं। ऐसे में प्रयागराज से आने और जाने वाली ट्रेनों को रूमा से चंदारी के बीच रुकना पड़ता है। अब चंदारी से रूमा तक तीसरी अप रेलवे लाइन बनाई जा रही है। यह काम 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। 12 किमी के इस सेक्शन को मुख्य संरक्षा आयुक्त का परीक्षण 31 मार्च से पहले कर लिया जाएगा।

रेलवे ने तीसरी लाइन का काम शुरू करा दिया है। ऐसे में वायडक्ट बनाने के लिए नीचे काम कराना होगा। बिना डायवर्जन के काम नहीं हो सकता है। दीवार तोड़ी जाएगी। डायवर्जन की तारीख तय होते ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इससे फ्लाईओवर से गुजरने वाला कानपुर का ट्रैफिक प्रभावित होगा। ट्रैफिक बाधित नहीं होगा।- तेज स्वरूप सिंह, डीसीपी ट्रैफिक, कानपुर कमिश्नरेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed