फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Power Crisis,Vigilance team reached to catch Katia, assaulted, attempted to snatch drone from operator

Kanpur Power Crisis: कटिया पकड़ने पहुंची विजिलेंस टीम से मारपीट, ऑपरेटर से ड्रोन छीनने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Jun 2023 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Jun 2023 12:17 PM IST
सार

Kanpur Crime: कंघी मोहाल में ड्रोन से कटिया पकड़ने गई विजिलेंस टीम से रहवासियों ने हाथापाई कर दी। इस दौरान ऑपरेटर से ड्रोन छीनने का प्रयास हुआ, जिसमें उसका मोबाइल टूट गया। मामले में तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Kanpur Power Crisis,Vigilance team reached to catch Katia, assaulted, attempted to snatch drone from operator
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कर्नलगंज के कंघी मोहाल में ड्रोन से बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम से स्थानीय लोगों ने हाथापाई कर दी। हंगामा कर ऑपरेटर से ड्रोन छीनने की कोशिश की गई, जिससे उसका मोबाइल गिरकर टूट गया। मामले में केस्को के साइकिल मार्केट एसडीओ सुधीर श्रीवास्तव ने बजरिया थाने में  रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

इसमें तीन लोगों के खिलाफ नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ अभद्रता, छीनाझपटी, सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर दी गई है। शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे कंघी मोहाल के 99/350 से 99/354 के बीच तालीमुल इस्लाम स्कूल के पास विजिलेंस टीम जांच के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय सिंह और साइकिल मार्केट एसडीओ समेत जेई एसपी यादव नेतृत्व में टीम ड्रोन उड़ाकर कटिया चेक कर रही थी।  तभी वहां पर एक बुजुर्ग निकले और बोले कि तुम लोगों को मुस्लिम बहुल इलाकों में ही बिजली चोरी मिलती है। सुबह के वक्त ड्रोन से छतों पर तांकझांक करोगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मारपीट के बाद छीनाझपटी शुरू कर दी
लड़कियां-महिलाएं छत पर सो रही हैं। यह सुनते ही छह-सात लोग और आए व छीनाझपटी शुरू कर दी। विजिलेंस टीम इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि उन्हें समझाया गया कि जिन फीडरों में लाइनलॉस ज्यादा है। वहां कटिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सभी जगह कार्रवाई की जा रही है।

बिजली चोरी के आठ मामले पकड़े गए
एसडीओ साइकिल मार्केट सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि हाथापाई करने वाले छोटेवाले, पप्पू और रिजवान समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस इलाके में बिजली चोरी के आठ मामले भी पकड़े गए हैं, जिनकी एफआईआर परेड के एंटी थेफ्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सात रिपोर्ट
केस्को ने कंघी मोहाल क्षेत्र में अभियान चलाकर सात लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। केस्को के विजिलेंस टीम प्रथम ने यहां अंडरग्राउंड केबल पैनल में डायरेक्ट कटिया लगाकर और स्ट्रीट लाइट की मरकरी से कटिया लगाकर बिजली चोरी हो रही थी। शमा परवीन, जरीना बेगम, सहवा फातिमा, मोहम्मद असलम, रजिया सुल्तान, मोहम्मद यूसुफ, नोमान अहमद के खिलाफ परेड के एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed