{"_id":"63b27219afdae667ea2c5f20","slug":"kanpur-police-preparing-action-plan-against-land-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भूमाफिया के खिलाफ पुलिस तैयार कर रही एक्शन प्लान, प्रॉपर्टी डीलर और कथित वकील भी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भूमाफिया के खिलाफ पुलिस तैयार कर रही एक्शन प्लान, प्रॉपर्टी डीलर और कथित वकील भी रडार पर
Mon, 02 Jan 2023 11:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में भूमाफिया के खिलाफ पुलिस एक्शन प्लान तैयार कर रही है। सरकारी या निजी जमीनों पर कब्जा करने वालों को पुलिस चिह्नित करेगी। इसमें अधिकतर प्रॉपर्टी डीलर हैं। इसके साथ ही कुछ शातिर अपराधी, कथित वकील भी हैं, जो गिरोह बनाकर जमीनों पर कब्जा करते हैं। वहीं, उन्नाव में केस दर्ज होने के बाद कमिश्नरी पुलिस के रडार पर साहब लारी आ गया है।
विज्ञापन
उसकी भी पुलिस अब कुंडली खंगालेगी। शहर में चकेरी, नौबस्ता, बिधनू, घाटमपुर, कल्याणपुर और बिठूर में सबसे अधिक भूमाफिया सक्रिय हैं। गरीब मजबूर लोगों को डरा धमकाकर उनकी जमीनें कब्जा करते हैं। चकेरी व बिधनू में एक पुलिसकर्मी का बेटा, नवाबगंज निवासी कथित वकील व उसके गुर्गे बड़े पैमाने पर जमीन कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
किदवईनगर निवासी एक पूर्व भाजपा नेता भी है, जो कुछ वर्षों में अकूत संपत्ति का मालिक बन गया है। उसके खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि एंटी भू-माफिया अभियान चलाया जाएगा। भू-माफिया पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। अपराध के धन से बनाई गई संपत्ति भी जब्त की जाएगी। साहब लॉरी एंड कंपनी पर उन्नाव में दो केस दर्ज हैं। कुछ शहर की भी शिकायतें हैं। इसकी तफ्तीश कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन