{"_id":"6a68839152954ff3220d7d83","slug":"kanpur-police-nabbed-the-cunning-shivam-sharma-he-had-secured-bail-using-forged-documents-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुलिस ने शातिर शिवम शर्मा को दबोचा, फर्जी दस्तावेज से कराई थी जमानत, कई जिलों में दर्ज हैं 31 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुलिस ने शातिर शिवम शर्मा को दबोचा, फर्जी दस्तावेज से कराई थी जमानत, कई जिलों में दर्ज हैं 31 मामले
Tue, 28 Jul 2026 03:55 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:55 PM IST
सार
Kanpur News: कोतवाली में वर्ष 2020 में गैंगस्टर कोर्ट में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवम शर्मा को पुलिस ने लखनऊ के ऐशबाग से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानपुर समेत कई जनपदों में कुल 31 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर कोतवाली थाने में वर्ष 2020 में दर्ज गैंगस्टर कोर्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से आरोपी शिवम शर्मा को उसकी ही शरणस्थली लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी मूल रूप से लखनऊ के ऐशबाग इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ कानपुर के अलावा लखनऊ, वाराणसी और आगरा जैसे प्रमुख जिलों में विभिन्न गंभीर धाराओं के कुल 31 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
फर्जी दस्तावेज से कराई थी जमानत
बता दें कि वर्ष 2020 में कोतवाली थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी ने कोर्ट में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जमानत हासिल की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इस धोखाधड़ी और साजिश में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू किया था।