फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur:Police kept SP leader Samarjit Singh Yadav under house arrest for 12 hours

Kanpur: पुलिस ने सपा नेता समरजीत सिंह यादव को 12 घंटे रखा नजरबंद, बोले- सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है

Wed, 22 Jul 2026 03:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Jul 2026 03:10 PM IST
सार

Kanpur News: दिल्ली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शनों के चलते कानपुर में पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरती। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण सपा अध्यक्ष समरजीत सिंह यादव को नरवल पुलिस ने करीब 12 घंटे तक नजरबंद रखा। रिहाई के बाद सपा नेता ने सरकार पर पुलिसिया दमन और लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Kanpur:Police kept SP leader Samarjit Singh Yadav under house arrest for 12 hours
सपा नेता समरजीत सिंह यादव नजरबंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच मंगलवार शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश फैल गया। इस गिरफ्तारी के विरोध में कई जिलों में धरना-प्रदर्शन और जनाक्रोश कार्यक्रम प्रस्तावित थे, जिसके चलते प्रशासन ने पहले से ही सतर्कता बरतते हुए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

इसी कड़ी में कानपुर के महाराजपुर विधानसभा के ग्रामीण समाजवादी पार्टी अध्यक्ष समरजीत सिंह यादव को नरवल पुलिस ने करीब 12 घंटे तक नजरबंद रखा। समरजीत सिंह यादव नेवादा बौसर, नरवल के निवासी हैं। पुलिस का तर्क था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। नजरबंदी से मुक्त होने के बाद समरजीत सिंह यादव ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिस तरह हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos





सरकार पुलिसिया दमन का सहारा ले रही है
उससे हर कार्यकर्ता के मन में आक्रोश है। हम लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने अपनी आदत के अनुसार पुलिस को आगे कर दिया और हमें घरों में ही रोक दिया गया। सपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए पुलिसिया दमन का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को कुचलना उचित नहीं है और इस तानाशाही रवैये का जवाब जनता समय आने पर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed