फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police and religious leaders meeting, tight security arrangements regarding Friday

पुलिस की अपील: शांति से निकालें जुलूस, अफवाहों पर न दें ध्यान, जुमे को लेकर चाक-चौबंद की सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 04 Aug 2022 08:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 Aug 2022 08:49 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर और अन्य अफसरों ने धर्म गुरुओं के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। पुलिस ने धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि वह पुलिस का सहयोग करें, हर वक्त पुलिस साथ रहेगी। साथ ही, जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Police and religious leaders meeting, tight security arrangements regarding Friday
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस अफसर बेहद सक्रिय हैं। पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों ने गुरुवार को धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। अफसरों ने धर्म गुरुओं से अपील की कि शांति से मोहर्रम के जुलूस निकालें। पुलिस हर वक्त, हर जगह सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन को सहयोग करें। इस संदेश को जन जन तक पहुंचाएं, जिससे किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। 

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने कहा कि जुलूस के रूट की सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही सादी वर्दी में एलआईयू व पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर कोई संदिग्ध चीज या व्यक्ति दिखता है, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। इसके साथ ही अफसरों ने नगर निगम, बिजली आदि विभागों के अफसरों के साथ बैठकर दिशा निर्देश दिए। इससे किसी तरह की समस्या जूलूस के दौरान न हो। वहीं पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया, जिसमें तीनों जोन की क्यूआरटी टीम शामिल रही। 

विज्ञापन

जुमा आज, पुलिस का रहेगा पहरा 
तीन जून को हुए बवाल के बाद से पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को भी पुलिस का पहरा रहेगा। कैमरों से निगरानी की जाएगी। पुलिस बल संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेगी। आठ ड्रोन कैमेरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा 50 फोटोग्राफर अलग-अलग जगहों की रिकॉर्डिंग करेंगे। पीएसी के जवानों के साथ ही दो हजार सिविल डिफेंस के वालंटियर व 1834 पुलिस युवा मित्र भी सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने में मदद करेंगे।

बता दें कि नए सीपी बीपी जोगदंड ने  हाल ही में सभी त्योहारों व कार्यक्रमों में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम से बातचीत कर पुख्ता कर लें कि सड़कों पर आवारा पशु न हों, ताकि जुलूस प्रभावित न हो। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मॉल, रेलवे व बस अड्डों की चेकिंग के भी निर्देश दिए। ड्रोन से निगरानी भी की जाएगी।

विज्ञापन

इन चीजों का जुलूस में न करें इस्तेमाल 
सीपी ने कहा था कि मुहर्रम के जो भी जुलूस निकलेंगे उनमें किसी भी तरह के हथियार लेकर जाने की अनुमति नहीं है। अगर कोई ले जाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सीपी ने अन्य अफसरों से जुलूस के रूट के बारे में जानकारी ली। जिन पुलिसकर्मियों की जुलूस में ड्यूटी होगी उनके पास एंटी राइट गन, गैस गन, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट आदि रहेगा। छतों से भी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed