फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: PF scam investigation may reach Avnish's family

Kanpur: अवनीश के परिवार तक पहुंच सकती है पीएफ घोटाले की जांच, नए सिरे से जांच शुरू

Fri, 02 Aug 2024 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 02 Aug 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: PF scam investigation may reach Avnish's family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
करोड़ों की जमीन कब्जा करने के प्रयास के आरोप में फंसे प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के बाद अब उनके परिवार की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने केस्को के संविदा कर्मियों की भविष्य निधि (पीएफ) से जुड़े घोटाले की फिर से जांच शुरू कर दी है। जांच कर रहे एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने गुरुवार को केस के वादी से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस मामले में श्रमिकों को पीएफ भुगतान दिलाने का झांसा देने और फर्जी कंपनी व कर्मचारी दिखाकर पीएफ का 16 लाख रुपये का गबन किया गया था। केस्को के संविदा कर्मी अजय सिंह ने कर्नलगंज थाने में मुकुल दुबे समेत कई नियोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में गांधीनगर निवासी मुकुल दुबे को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोप है कि मुकुल ने कर्मचारियों से उनके दस्तावेज लिए व पीएफ खाते से जुड़े बैंक खाता नंबरों को बदलकर अपने परिचितों के बैंक खाते में पीएफ की रकम स्थानांतरित करके लाखों रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

हालांकि मामले में फाइनल रिपोर्ट लग गई थी। लेकिन अब फिर से इस मामले की जांच शुरू हो गई है। एसीपी ने एफआईआर दर्ज कराने वाले अजय सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली। केस्को संविदा कर्मचारी संगठन के महामंत्री दिनेश सिंह भोले से भी बातचीत की। पुलिस के मुताबिक घोटाला करने वाली फर्मों में एक फर्म में अवनीश दीक्षित के परिवार के एक करीबी भी निदेशक हैं। इसके चलते जांच की आंच अवनीश के परिवार तक पहुंच सकती है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर का कहना है कि पीएफ घोटाले की जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed