फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: person who robbed three chains in a day turned out to be the son of a retired inspector

Kanpur: एक दिन में तीन चेन लूटने वाला निकला सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा, हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 01:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

कानपुर में एक ही दिन में तीन चेन लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Kanpur: person who robbed three chains in a day turned out to be the son of a retired inspector
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के दक्षिणी क्षेत्र में एक दिन में चेन लूट की तीन वारदातों को अंजाम देने वाला सतेंद्र यादव जुआरी है। उसके पिता अमर सिंह यूपी पुलिस में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हैं। बीएससी पास सतेंद्र ऑन लाइन गेम में पैसा लगाता है। जुए की लत से कर्जदार हो गया। इसके लिए दो बैंकों से ऋण भी ले रखा है। वह ऋण चुकाने और मुकदमों के खर्च को पूरा करने के लिए लूटपाट करता है। गुरुवार रात गुजैनी के पास मुठभेड़ में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रविवार को एक ही घंटे के भीतर बाबूपुरवा, नौबस्ता और सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में तीन चेन लूट हुईं थी। इससे दो दिन पहले गोविंदनगर में भी चेन लूट हुई थी। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि गुरुवार देर रात कैमरे की मॉनिटरिंग के दौरान संदिग्ध युवक बाइक से नौबस्ता फ्लाईओवर से नीचे आकर बर्रा की ओर जाता दिखा। टीम ने पीछा किया तो वह पिपौरी की ओर मुड़ गया। बारिश के चलते बाइक फिसलने से गिर गया तो फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पकड़े गए लुटेरे ने बताया कि वह फूड डिलीवरी बॉय का काम कर चुका है। इसके चलते वह इलाकेे की अंदरूनी गलियों से भली भांति परिचित था। रविवार को सबसे पहले बाबूपुरवा के किदवईनगर सेंट्रल पार्क के पास चेन छीनी और फिर तेज रफ्तार से बाइक भगाकर सेन पश्चिम पारा के न्यू आजाद नगर पहुंचा। वहां से महिला की चेन तोड़ने के बाद दो नंबर पुलिया होते हुए नौबस्ता के हंसपुरम में लूट की। वह शिवपुरम चकेरी का रहने वाला है। आराेपी के पास से पुलिस ने तमंचा, दो कारतूस, लूटी गईं चार चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक और 5600 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

लूट और महिला की हत्या में काट चुका सात साल की सजा
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि सतेंद्र शातिर अपराधी है। वर्ष 2014 में सतेंद्र ने किदवईनगर क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर लूटपाट की। वारदात के दौरान महिला की हत्या भी कर दी थी। इस मामले में उसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। तब उसके खिलाफ नौबस्ता थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई थी। इस केस में सात साल की सजा काटने के बाद सतेंद्र 2022 में जेल छूटा। फिर 2023 में हनुमंत विहार क्षेत्र में चोरी की घटना की। इसके बाद चकेरी में एटीएम से चोरी के मामले में जेल जा चुका है। एडीसीपी के मुताबिक सतेंद्र से पता चला है कि वह प्रोफेशनल जुआरी है। वह ऑन लाइन गेम भी खेलता है। वह जुआ खेलने के बैंकों से ऋण भी लेता है। अभी भी शहर के दो बैंकों का ऋण बकाया है। जुए की लत, कर्ज उतारने के लिए चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देेने लगा। सतेंद्र को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने के लिए एडिशनल पुलिस कमिश्नर को संस्तुति के साथ फाइल भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed