{"_id":"685982054dcfd1d49b0ab3d3","slug":"kanpur-people-protested-by-burning-incense-sticks-and-carrying-posters-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पोस्टर लेकर लोगों ने अगरबत्ती जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, बोले- शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पोस्टर लेकर लोगों ने अगरबत्ती जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, बोले- शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई
Mon, 23 Jun 2025 10:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ पचरोजा मखदूम शाह मजार जाने वाली रोड की हालत जर्जर हो चुकी है। वहीं बरसात में पानी भरने से इलाकाई लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है। वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि गंदे पानी से अनेकों तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। कई बार वार्ड 96 के पार्षद से इसकी शिकायत की। लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। हर बार सिर्फ हर बार सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन ही दिया है। लोगों का कहना है कि पानी भरा होने से अक्सर हादसे भी होते रहते हैं।
विज्ञापन
लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं छोटे-छोटे बच्चे घरों के बाहर खेल भी नहीं पाते हैं। वह अपने घरों के अंदर ही कैद रहने को मजबूर है। जिससे नाराज होकर सोमवार को क्षेत्रीय जनता ने 2027 में नकार देने की बात कहकर अगरबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बच्चे व महिलाएं हाथ में एक पोस्टर लिए रहे। जिसमें उन्होंने लापता वार्ड 96 पार्षद और कैंट विधायक के साथ 2027 भूल जाओ लिखा हुआ था। प्रदर्शन में वहाब, नसरीन खातून, फरहीन, साहिब, बेगम, अफजल, सलमान, इकराम लोग उपस्थित रहे।