फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: People got angry against opening of liquor shop, blocked road and raised slogans

Kanpur: ठेका खुलने के विरोध में भड़के लोग, जाम लगा की नारेबाजी, आबकारी अधिकारी के आश्वासन पर शांत हुए

Sat, 03 May 2025 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 May 2025 11:13 PM IST
सार

Kanpur News: ठेका खुलने के विरोध में भड़के लोगों ने जाम लगा दिया। घटना कर्नलगंज थानाक्षेत्र के हर्ष नगर इलाके की है। 

विज्ञापन
Kanpur: People got angry against opening of liquor shop, blocked road and raised slogans
ठेका खुलने के विरोध में लोगों ने जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नलगंज क्षेत्र में शराब और बियर का ठेका खुलने के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी की, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस और आबकारी अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया। हर्ष नगर चौराहे पर शराब और बियर की दुकान खुलने के बाद शनिवार दोपहर क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने बच्चों के साथ एकत्रित होकर हंगामा किया।
विज्ञापन



आक्रोशित भीड़ ने दोपहिया वाहन और होल्डिंग लगाकर रोड जाम कर की। कुछ ही देर में वाहनों लंबी कतार लग गई। कर्नलगंज पुलिस मौकेे पर पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने मंदिर के पास शराब की दुकान होने का आरोप लगाया। शराब की दुकान खुलने से महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं होने की बात कही। आबकारी सेक्टर इंचार्ज मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि शराब की दुकान के विरोध में लोगों ने विरोध प्रकट किया था। सड़क पर करीब 20-25 मिनट जाम लगाने से हर्ष नगर से बेनाझाबर के आगे तक वाहनों की लाइन लग गई। एक तरफ की सड़क बंद होने से लोग दूसरे साइड में घुसने लगे जिससे जाम और भी उलझता चला गया। यातायात पुलिस कर्मियों ने वाहन सवारों को 80 फिट रोड और आर्य नगर की ओर होकर गुजरना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद आक्रोशित लोगों को हटने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed