{"_id":"607c65c68ebc3e2456615698","slug":"kanpur-patient-escaped-from-icu-after-operation-uproar-over-death-accused-of-evacuating-kidney","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ऑपरेशन के बाद आईसीयू से भागा मरीज, मौत पर हंगामा, किडनी निकालने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ऑपरेशन के बाद आईसीयू से भागा मरीज, मौत पर हंगामा, किडनी निकालने का लगाया आरोप
Sun, 18 Apr 2021 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के किदवई नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू से भागे मरीज की ग्राउंड फ्लोर पर मौत हो गई। परिजनों ने गलत ऑपरेशन करने और किडनी निकाल लेने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
हमीरपुर मौदहा के खंडेह गांव निवासी छवीराम शर्मा ने बताया कि छोटा भाई दयावंत शर्मा (36) नोएडा स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर था। 22 को घाटमपुर में भांजे की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी प्रभा व दोनों बेटियों के साथ आया था।

उसके पेट में दर्द हुआ तो किदवईनगर स्थित अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने आंत में सूजन की बात कहकर शनिवार रात आठ बजे ऑपरेशन किया। देर रात करीब तीन बजे सभी लोग ग्राउंड फ्लोर पर थे।
तभी दयावंत आईसीयू से भागते हुए उनके पास आया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इतना कहते ही वह गिर गया। आरोप है कि वे लोग डॉक्टरों से गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने आक्सीजन तक नहीं लगाई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
छविराम ने बताया कि भाई के शरीर पर दो जगह ऑपरेशन के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजकर वीडियोग्राफी कराई है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।