{"_id":"67febf1002fe0e64e002b465","slug":"kanpur-panthers-and-kanpur-super-giants-registered-victory-kanpur-news-c-362-1-ka11003-122144-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर पैंथर्स और कानपुर सुपर जाॅइंट्स ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर पैंथर्स और कानपुर सुपर जाॅइंट्स ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
कानपुर सुपर जॉइंट्स टीम के निखिल को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक अर्चित शुक्ला
- फोटो : संगठन
कानपुर।
कानपुर सुपर प्रीमियर वेटरंस समर लीग फॉर सिग्नेचर कप में मंगलवार को दो मैच हुए। पहले मैच में कानपुर पैंथर्स ने शमशेर्स को 82 रन से तो दूसरे में कानपुर सुपर जाॅइंट्स ने कैरेबियन ब्लूस को 63 रन से हराया।
जाजमऊ स्थित एसटीआई मैदान पर हुए पहले मैच में कानपुर पैंथर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 274 रन बनाए। इसमें पुष्कर ने 100 व मिलंद ने 60 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रकाश पांडेय ने तीन को आउट किया।
वहीं, कानपुर शमशेर्स की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन ही बना सकी। इसमें अजीत ने 58 व प्रकाश पांडे ने 45 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आकाश, अमर, काका व दीपक ने एक-एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच पुष्कर को चुना गया।
विज्ञापन
एसटीआई मैदान पर हुए दूसरे मैच में कानपुर सुपर जाइंट्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बनाए। इसमें विश्वास ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वैभव ने तीन को आउट किया।
जवाब में कैरेबियन ब्लूस की पूरी टीम 17.2 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें प्रफुल्ल ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में निखिल ने तीन व हर्षित ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच निखिल को चुना गया।0
वेयरहब वॉरियर्स और गार्जिया जाइंट्स ने जीते मैच
मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी में आयोजित एनपीएल सीजन-3 में सोमवार रात को दो मैच खेले गए। पहले मैच में वेयरहब वॉरियर्स ने बंशीवाला इलेवन को आठ विकेट से तो दूसरे में गार्जिया जाइंट्स ने डेन मायरा मारवल को 16 रन से हराया।
पहले मैच में बंशीवाला इलेवन ने 19.4 ओवर में 275 रन बनाए। इसमें अभिनव ने 56 व तरंग ने 47 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रतीक ने तीन, तिलक व अर्पित ने दो-दो को आउट किया। जवाब में वेयरहब वॉरियर्स ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 277 रन बनाकर मैच जीता। इसमें रोहन ने 100 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में रिषि, अभिनव ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रोहन बने।
दूसरे मैच में गार्जिया जाइंट्स ने 17.4 ओवर में 271 रन बनाए। इसमें पदम ने 127 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में रचित ने तीन, वैभव, आरजी ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में डेन मायरा मारवल की पूरी टीम 18.5 ओवर में 255 रन पर ऑलआउट हो गई। आरजी और वैभव ने सर्वाधिक 47-47 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच पदम को चुना गया।